उत्तराखंड की लोक संस्कृति का मजाक उड़ाता हुआ एक गढ़वाली गीत यूटूब पर रिलीज़ किया गया हैं, जिसको लेकर प्रदेशभर में आक्रोश पनपने लगा हैं | उत्तराखंड कि शांत वादियों के बीच “ठुमका” नाम से रिलीज़ यह गीत नशा, अश्लीलता व क्राइम को प्रमोट कर रहा हैं |
भोजपुरी प्रष्टभूमि पर फिल्माए गए इस फूहड़ गढ़वाली गीत कि शुरुवात ही अश्लीलता भरे अंदाज़ से कि गई हैं, जिसमें अभिनेत्रियाँ कुल्हे मटकाते हुए और अभिनेताओं को भांग का घोटा, बियर पिलाते हुए दिखाए दे रही हैं | यही नहीं गीत के एक दृश्य में अभिनेत्री के सिर के ऊपर बियर कि बोतल खाली कि जा रही हैं| गीत को ‘लाविन मूवी’ नाम से एक नए यूटूब चैनल से रिलीज़ किया गया हैं | गीत में गीत के नायक द्वारा आपत्तिजनक तरीके से गीत कि नायिका को छूना, चारपाई में ककुमता भरे अंदाज़ में लेटा दिखने को लेकर उत्तराखंड कि जनता में खासा आक्रोश पनपने लगा हैं |
इस विवादित गीत के नायक प्रशांत गगोडिया और नायक नताशा शाह हैं | अश्लीलता से भरे इस गीत को सतीश आर्य ने कोरिओग्राफ किया हैं | और इस फूहड़ गीत के निर्माता लक्ष्मण नेगी और निर्देशक महेश पाल हैं | इन सभी का नाम ‘हिलीवुड’ में पहली बार ही सुना जा रहा हैं |
गीत में फिल्माए गए आपत्तिजनक दृश्यों व उत्तराखंड संस्कृति का मजाक उड़ता देख प्रदेश भर में गीत को प्रतिबंधित करने की मांग तेज़ी से उठने लगी हैं | यह विवादित गीत युवा पीढ़ी के लिए एक बुरा सन्देश दे रहा हैं | उत्तराखंड कि लोक संस्कृति के लिए कार्य कर रहे मैत्री संस्था की अध्यक्ष कुसुम जोशी ने ढालवाला ऋषिकेश थाने में गीत को बैन करने को लेकर तहरीर दी हैं | वही उत्तराखंड क्रांति दल द्वारा भी घोर आपत्ति जताई जा रही हैं | उक्रांद के युवा केंद्रीय अध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट ने एसपी सिटी सरिता डोभाल को ज्ञापन सौंपकर निर्माता-निर्देशक पर मुकदमा दर्ज करने कि मांग कि हैं |