लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे वनडे में टीम इंडिया की हार हुई है. इंग्लैंड ने सीरीज़ में वापसी की. तीन मैच की ये वनडे सीरीज़ अब 1-1 से बराबर।
इंग्लैंड के खिलाफ बुधवार (14 जुलाई) को खेले गए दूसरे वनडे मैच में टीम इंडिया की हार हुई है. लॉर्ड्स में हुए इस मैच में टीम इंडिया को जीत के लिए 247 का टारगेट मिला था लेकिन भारतीय टीम इसे पाने में फेल साबित हुई. भारतीय टीम यहां सिर्फ 146 के स्कोर पर ऑलआउट हो गई और मैच में 100 रनों से करारी हार मिली|
इसी के साथ ही अब तीन मैच की वनडे सीरीज़ 1-1 की बराबरी पर है और 17 जुलाई को होने वाले मैच से सीरीज़ का नतीजा निकलेगा|
इंग्लैंड की ओर से इस मैच के हीरो रीस टॉप्ली रहे, जिन्होंने 9.5 ओवर में 24 रन देकर 6 विकेट लिए टॉप्ली ने रोहित शर्मा, शिखर धवन, सूर्यकुमार यादव जैसे बल्लेबाजों का विकेट लिया. जबकि अंत में मोहम्मद शमी, युजवेंद्र चहल और प्रसिध कृष्णा को भी आउट किया|
भारत के बल्लेबाजों ने टेक दिए घुटने-
टीम इंडिया को इस मैच में बल्लेबाजों ने धोखा द दिया. कप्तान रोहित शर्मा खाता भी नहीं खोल पाए, शिखर धवन भी सिर्फ 9 रन बनाकर आउट हुए. ऋषभ पंत 0, विराट कोहली 16 रन बनाकर आउट हुए और टीम इंडिया के टॉप ऑर्डर की पोल खुल गयी ।
इंग्लैंड के बल्लेबाज भी हुए फेल-
टीम इंडिया ने इस मैच में पहले बॉलिंग की और ये फैसला सही साबित हुआ. इंग्लैंड की आधी टीम 102 पर ही आउट हो गई थी, अंत में जाकर टीम को पुछल्ले बल्लेबाज़ों ने संभाला. इंग्लैंड के लिए जॉनी बेयरस्टो, जेसन रॉय ने अच्छी शुरुआत दिलवाई थी लेकिन 41 के स्कोर पर टीम को झटका लगा. भारत की ओर से युजवेंद्र चहल ने 10 ओवर में 47 रन देकर चार विकेट लिए, उनके अलावा जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पंड्या को दो-दो विकेट मिले|
DATE 15/7/2022
PENNDE BY- SONIYA RANA