आज से कांवड़ मेला शुरू, हरिद्वार में कांवड़ियों की वेशभूषा में ड्यूटी देंगे पुलिसकर्मी

By New31 Uttarakhand

सावन के साथ ही आज से कांवड़ मेले की शुरुआत हो रही है,

सावन के साथ ही आज से कांवड़ मेले की शुरुआत हो रही है जी हां कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस और प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। हरकी पैड़ी से लेकर कांवड़ रूट पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस और सीसी कैमरों की निगरानी रहेगी, बता दें की कांवड़ियों की वेशभूषा में भीड़ में रहकर पुलिस कर्मी व्यवस्थाएं संभालेंगे, शरारती तत्वों की ओर से किसी भी तरह की अफवाह फैलाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

जानकारी के अनुसार अपर पुलिस महानिदेशक अपराध और कानून व्यवस्था वी मुरुगेशन ने बुधवार को रोशनाबाद स्थित पुलिस लाइन सभागार में कांवड़ ड्यूटी के पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की ब्रीफिंग की और कहा कि.. श्रावण कांवड़ मेला सकुशल संपन्न कराना बड़ी चुनौती है। कोविड महामारी के कारण दो वर्षों से कांवड़ मेला न होने के कारण इस बार बहुत अधिक संख्या में कांवड़ियों का आवागमन होगा। ड्यूटी में उपस्थित सभी पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी एवं कर्मचारी समन्वय बनाते हुए कांवड़ मेला संपन्न कराएं मेला 26 जुलाई तक चलेगा|

बता दें की प्रदेश के विभिन्न जनपदों से पुलिस बल, पीएसी और अर्द्धसैनिक बल हरिद्वार पहुंच चुका है। हरकी पैड़ी से लेकर हर जगह पुलिस की निगरानी रहेगी। बैठक में पुलिस उप महानिरीक्षक गढ़वाल करन सिंह नग्नयाल, डीएम विनय शंकर पांडेय और एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत समेत सभी पुलिस अधीक्षक अभिसूचना के अधिकारी मौजूद रहे।

हाईवे पर पार्क नहीं होंगे वाहन
आपको बता दें की ड्यूटी पर तैनात किए गए पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए गए कि.. कोई भी पुलिस कर्मचारी राष्ट्रीय राजमार्ग या अन्य मार्गों पर वाहनों को पार्क नहीं होने देंगे। जिन स्थानों पर पार्किंग व्यवस्था की गई है, उन्हीं स्थानों पर वाहनों को भेजेंगे, जिससे जाम की समस्या उत्पन्न न हो पाए।

Date -14/07/2022
Pennde By – Tanuja

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.