UPSC टॉपर आईएएस टीना डाबी दोबारा शादी करने जा रही हैं. यूपीएससी बैच 2016 की टॉपर रहीं भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी टीना डाबी 2013 बैच के आईएएस प्रदीप गवांडे से शादी करने जा रही है | टीना डाबी ने अपने होने वाले पति प्रदीप गवांडे के साथ इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर लिखा है- ‘वो मुस्कान पहन रही हूं, जो तुम मुझे दे रहे हो’ | कैप्शन के साथ ही हैशटैग फियांसे या मंगेतर लिखा है| इस तस्वीर में दोनों ने लाल रंग के कपड़े पहन रखे हैं | डाबी ने अपने इंस्टाग्राम पर दोनों के एक के बाद एक अलग-अलग पोज में कई फोटो शेयर किये | इन फोटो में टीना डाबी काफी खुश नजर आ रही हैं| टीना डाबी यूपीएससी में सेलक्शन के बाद से ही सोशल मीडिया में काफी सक्रिय रहती हैं| सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफार्मों पर उनके लाखों फॉलोवर्स हैं |
पहले ही प्रयास में ऑल इंडिया टॉपर बनी थी टीना
टीना डाबी का जन्म भोपाल में 9 नवंबर 1993 को हुआ था। टीना के पिता का नाम जसवंत डाबी है जो दूरसंचार विभाग में कार्यरत थे। वहीं उनकी मां का नाम हिमानी डाबी है। स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद टीना डाबी ने दिल्ली के लेडी श्री राम कॉलेज फॉर वूमेन से राजनीति शास्त्र में स्नातक किया। उन्होंने यूपीएससी की तैयारी की और पहले ही प्रयास में ऑल इंडिया टॉपर बनी। टीना डाबी की छोटी बहिन रिया डाबी ने भी हाल ही में गत यूपीएससी का एग्जाम क्लियर किया था. रिया ने ऑल ऑवर इंडिया 15वीं रैंक प्राप्त की थी|
प्रशिक्षण के दौरान 2016 में शुरू हुई थी टीना और अतहर की लव स्टोरी
साल 2016 में टीना डाबी ने यूपीएससी टॉप किया था। इसी साल अतहर दूसरे नंबर पर रहे थे। टीना डाबी और अतहर की लव स्टोरी प्रशिक्षण के दौरान शुरू हुई थीं। एक साक्षात्कार में टीना ने बताया था कि अतहर से उन्हें पहली नजर में प्यार हो गया था और दोनों एक दूसरे के करीब आ गए थे। तब टीना ने कहा था कि उन्हें अतहर की इंटेलिजेंस और व्यक्तित्व से काफी प्रभावित किया। धर्मों के बीच खड़ी दीवार को तोड़ते हुए दोनों ने ही घरवालों की रजामंदी से साल 2018 में शादी की थीं। उनकी यह शादी ज्यादा चल नहीं पाई और दो साल बाद नवम्बर 2020 में टीना ने तलाक के लिए अर्जी डाल दी | कानूनी रूप से अलग होने के बाद अब टीना डाबी की दूसरी शादी की चर्चा से वह एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई हैं| हालांकि दोनों ने शादी कर ली या करेंगे ये अभी तक खुलकर सामने नहीं आया है |
DATE 28th MARCH 2022
PENNED BY REETA JOSHI