उत्तराखंड में आज से नई शिक्षा निति का शुभारंभ ,बना पहला राज्य

By New31 Uttarakhand

जब से देश में नई शिक्षा नीति (New education policy) लागू होने की बात की गई है तब से इसका लागू होने का इन्तजार हर राज्य को हुआ है| उत्तराखंड में आज से यानि मंगलवार से नई शिक्षा निति लागू हो जाएगी, शिक्षा महा निदेशालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बल वाटिकाओ का उदघाटन कर नई शिक्षा निति शुभारम्भ किया| राज्य में सर्वप्रथम विद्यालयी शिक्षा के अंदर प्राइमरी एजुकेशन में नई राष्टीय निति 2020 को शुरु किया गया|

प्री प्राइमरी कक्षाओं का नाम रखा गया वाटिका


विभाग ने प्री प्राइमरी कक्षाओं को वाटिका नाम दिया है साथ ही विद्यालयी शिक्षा विभाग ने इसकी जानकारी तैयारिया पहले से ही पूरी कर ली थी| शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा इसके तहत कक्षायें प्री प्राइमरी से ही शुरु होगी, उन्होंने बताया राज्य में बीस हजार से अधिक आगनबाडी केंद्र संचालित किये जा रहे है. जिनमे से शिक्षा विभाग के अंतर्गत राजकीय प्राथमिक विद्यालयो में संचालित 5 हजार आगनबाडी केन्द्रों में एनईपी (NEP) के तहत कक्षों का संचलन किया जायगा. जिसके लिए पाठ्यक्रम तेयार कर लिया गया है .साथ ही बता दे की इस निति के तहत एनसीसी को प्रोत्साहन देने का प्रावधान है |

देश का पहला राज्य बना उत्तराखंड
नई नेशनल एजुकेशन के तहत भारत को वैश्विक ज्ञान का महाशक्ति बनाने की मुहीम पर है| जिस नीति के अंतर्गत 5+3+3+4 पैटर्न को फ़ॉलो किया जायगा| इसी पैटर्न में राज्य ने अपना पहला काम आज से केन्द्रों में बलवाटिकाओं कक्षाओ का संचालन कर दिया जिसके साथ उत्तराखंड इस निति को लागू करने वाला पहला राज्य बना|

मुख्यमंत्री द्वारा किया गया शिलान्यास
प्रारम्भिक शिक्षा निर्देशलय भवन का लोकार्पण व् (NCERT) भवन का शिलान्यास एवं बाल वाटिका कक्षा का उद्घाटन कर सूबे में नई शिक्षा निति का औपचारिक रूप से आज राजधानी में इसका शुभारंभ किया गया|
12- July 2022
Pooja Bhatt

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.