बढ़ रहा आम आदमी पार्टी का कुनबा, कई नेताओं ने थामा आप का दामन

By New31 Uttarakhand

केजरीवाल सरकार द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी, सड़क, महिला सुरक्षा, महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा और मुफ्त वाईफाई समेत तमाम क्षेत्रों में किए जा रहे ऐतिहासिक कार्यों से प्रभावित होकर लगातार लोग आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं|

कांग्रेस के इन तीन नेताओं ने थामा आम आदमी पार्टी का दामन

इसी क्रम में आज कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद पूर्व कांग्रेस प्रवक्ता डॉक्टर आरपी रतूड़ी और कांग्रेस की पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष रही कमलेश रमन के साथ आईटी विशेषज्ञ कुलदीप चौधरी ने आज दिल्ली में आम आदमी पार्टी के उत्तराखंड प्रदेश संगठन समन्वयक जोत सिंह बिष्ट की अगुवाई में आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर ली, दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कांग्रेस छोड़कर आए नेताओं को दिल्ली में सदस्यता दिलाई और कहा. “जल्द पार्टी का मजबूत संगठन खड़ा होगाI

मनीष सिसोदिया ने तीनों नेताओं का पार्टी में किया स्वागत

जानकारी के अनुसार मनीष सिसोदिया ने तीनों नेताओं का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि उनके आने से पार्टी को बहुत लाभ मिलेगा और उनके अनुभव से पार्टी के कई कार्यकर्ताओं को बल मिलेगा| डॉक्टर आरपी रतूड़ी ,कमलेश रमन और कुलदीप चौधरी कांग्रेस में कई वरिष्ठ पदों पर रहते हुए कांग्रेस की कई सालों से सेवा कर रहे थे, लेकिन पार्टी में आपसी गुटबाजी से आजिज आकर उन्होंने कांग्रेस को हमेशा के लिए अलविदा कहकर आज दिल्ली में दिल्ली के उप मुख्यमंत्री की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली|

Date- 11.07.2022

Pennde By- Tanuja

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.