वेस्टइंडीज के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज के बाद टीम इंडिया वनडे सीरीज के लिए जिम्बाब्वे पहुंचेगी । भारतीय क्रिकेट टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज खेलने के बाद अगस्त में जिम्बाब्वे का दौरा करेगी. रिपोर्ट के मुताबिक, टीम इंडिया जिम्बाब्वे में तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी. इन मैचों का शेड्यूल भी सामने आ गया है । बता दें कि तीन मैचों की ये सीरीज आईसीसी वनडे सुपर लीग का हिस्सा होगी. यह सीरीज घरेलू टीम के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि सीरीज के अंक अगले साल के वनडे विश्व कप के लिए योग्यता के लिए गिने जाएंगेI
रिपोर्ट के मुताबिक, जिम्बाब्वे में टीम इंडिया 18, 20 और 22 अगस्त को तीन वनडे मैच खेलेगी. सभी मैच हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले जाएंगे. भारत का छह साल में पहला जिम्बाब्वे दौरा है. पिछली बार भारत तब आया था, जब एमएस धोनी की अगुवाई वाली टीम ने जून-जुलाई 2016 में तीन वनडे और इतने ही टी20 मैच खेले थे।
DATE -9/7/2022