खत्म हुआ फैन्स का इंतजार आमिर खान-करीना कपूर की फिल्म लाल सिंह चड्ढा इस दिन होगी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज, ‘फॉरेस्ट गंप’ का है हिंदी रीमेक ।

By New31 Uttarakhand

आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा 11 अगस्त से सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. लाल सिंह चड्ढा में आमिर और करीना के साथ मोना सिंह अहम किरदार निभाती नजर आएंगी. इस फिल्म को अद्वैत ने डायरेक्ट किया हैI
आमिर खान की फिल्म में कुछ यूनिक होता है जो उन्हें बाकी एक्टर्स से अलग बनाता है. आमिर की लंबे समय से बड़े पर्दे से दूरी बनी हुई है. वह आखिरी बार ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ में नजर आए थेI साल 2018 में आई ये फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी. अब लाल सिंह चड्ढा के साथ आमिर वापसी कर रहे हैं. आपको बता दे कि आमिर हॉलीवुड फिल्म ‘फॉरेस्ट गंप’ का हिंदी रीमेक लेकर आ रहे हैंI ये फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. आमिर के फैंस के लिए एक खुशखबरी है. उनकी आने वाली फिल्म लाल सिंह चड्ढा ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी रिलीज होगीI
लाल सिंह चड्ढा का ट्रेलर आमिर खान ने आईपीएल 2022 के फिनाले पर रिलीज किया था, ये 1994 आई फॉरेस्ट गंप का हिंदी रीमेक है । बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के मुताबिक लाल सिंह चड्ढा ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अक्टूबर के पहले या दूसरे हफ्ते में रिलीज होगीI हालांकि कंफर्म डेट अभी तक डिसाइड नहीं हुई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक लाल सिंह चड्ढा ओटीटी पर तय समय से पहले रिलीज नहीं होगी. लाल सिंह चड्ढा किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी ये अभी फाइनल नहीं हुआ हैI
DATE- 9/7/2022

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.