भाजपा के देश तोड़ने के प्रयासों का जमकर विरोध करेगी कांग्रेस : यशपाल आर्य

By New31 Uttarakhand

कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष एवं बाजपुर विधायक यशपाल आर्य ने कहा देश को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है।और कांग्रेस इस साजिश को कामयाब नहीं होने देगी। और कोंग्रेस के कर्यकर्ता नौ से 15 अगस्त तक पदयात्रा कर लोगों के साथ संवाद करेंगे। नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद यशपाल शुक्रवार को पहली बार काशीपुर पहुंचे थे। नवचेतना भवन में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया था।

वही नेता प्रतिपक्ष आर्य ने कहा कि कांग्रेस का गौरवशाली अतीत रहा है ,और जब-जब कांग्रेस सत्ता में आई, तब-तब देश आर्थिक और सामाजिक रूप से मजबूत हुआ है। साथ ही उन्होंने कहा की कांग्रेस को फिर से सत्ता में लाना है। काशीपुर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की धरती रही है। यहां कांग्रेस को स्थापित करने में स्वतंत्रता सेनानियों का बहुत बड़ा योगदान रहा है। और भाजपा सरकार का 100 दिन का कार्यकाल बेहद निराशाजनक है।

बता दे की नेता प्रतिपक्ष ने कहा है की प्रदेश सरकार कॉमन सिविल कोड की बात कर रही है। जो उनके अधिकार क्षेत्र में ही नहीं है। वही सरकार को महंगाई, बेरोजगारी और पलायन के मुद्दों पर बात करनी चाहिए लेकिन सरकार जनता से जुड़े मुद्दों पर चुप है। और कहा की उदयपुर में कन्हैयालाल की निर्मम हत्या की वारदात को अंजाम देने के आरोपियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाना चाहिए।

Date -02/07/2022
By -Naina

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.