Rajpal Yadav: राजपाल यादव पर लगा धोखाधड़ी का आरोप, जल्द ही नोटिस का देना होगा जवाब |

By New31 Uttarakhand

बॉलीवुड के अभिनेता राजपाल यादव इंडस्ट्री के बेहतरीन कलाकारों की लिस्ट में एक हैं। फिल्मों में हास्य भूमिका निभाकर उन्होंने लोगों के दिल में अपने लिए एक खास जगह बनाई है। वहीं, अब वह मुसीबत में घिरते दिखाई दे रहे हैं। अभिनेता पर लगे 20 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया | अब इंदौर पुलिस ने उन्हें नोटिस जारी किया है। उन्हें 15 दिन के अंदर पुलिस के सामने पेश होना होगा।

20 लाख की धोखाधड़ी का आरोप
बिल्डर सुरिंदर सिंह ने पुलिस को शिकायत दी कि राजपाल यादव ने उनके बेटे को फिल्म इंडस्ट्री में स्पोर्ट करने और आगे बढ़ाने के लिए 20 लाख रुपये लिए थे। लेकिन अभी तक राजपाल यादव ने उनके बेटे को कोई भी काम नहीं दिलवाया और न ही मदद की। जब उनसे पैसे वापस लेने की बात की गई तो वह गायब हो गए। अब वह न तो फोन उठा रहे हैं और न ही पैसे लौटा रहे हैं। इसी सब से परेशान होकर बिल्डर ने तुकोगंज पुलिस को शिकायत दी थी।

15 दिन में देना होगा नोटिस का जवाब
पुलिस ने शिकायत दर्ज होते ही जल्द से जल्द अपनी जांच शुरू कर दी है। अब अभिनेता के खिलाफ नोटिस जारी कर उन्हें 15 दिन में पेश होने के लिए कहा गया है। मामले की जांच कर रहे सब इंस्पेक्टर ललन मिश्रा ने बताया कि सुरिंदर सिंह ने पिछले हफ्ते इस मामले की शिकायत दर्ज की थी। उसी के आधार पर अभिनेता को नोटिस जारी कर 15 दिन में जवाब देने की बात कही गई है।

इन फिल्मों में आए नजर
राजपाल यादव के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह ‘भूल भुलैया 2’ में छोटा पंडित के किरदार में नजर आए थे, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इससे पहले वह ‘भूल भुलैया’ में भी छोटा पंडित का किरदार निभा चुके थे। इसके बाद वह ‘अर्ध’ फिल्म में किन्नर का भी किरदार निभाते नजर आए। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज हुई थी।

DATE-2 JULY,2022
BY- HIMANI SHARMA

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.