दिल्ली के विधायकों के लिए खुशखबरी है क्योंकि जल्द ही उनके वेतन में बड़ी बढ़ोतरी होने वाली है| दिल्ली के विधायकों की मौजूदा सैलरी में करीब 66 फीसदी का इजाफा होने वाला है, और इसके लिए दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने बिल लाने संबंधी प्रस्ताव को मंजूरी भी दे दी है. समाचार एजेंसी पीटीआई की खबर के मुताबिक दिल्ली विधानसभा का मॉनसून 4 जुलाई से सुबह 11 बजे शुरू होगा|
आपको बता दें की विधानसभा की ओर से कहा गया है कि काम की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सदन की बैठक को निर्धारित समय से आगे भी बढ़ाया जा सकता है| साथ ही दिल्ली में हर विधायक को वर्तमान में वेतन और भत्ते के रूप में हर महीने 54 हजार रुपये की राशि मिलती है. सैलरी में बढ़ोतरी के बाद ये 90 रुपए पहुंच सकती है|

हालाँकि दिल्ली में अभी विधायकों की बेसिक सैलरी 12000 रुपये है, निर्वाचन क्षेत्र अलाउंस के तौर पर उन्हें 18000 रुपये, सेक्रेटिएट अलाउंस 10000 रुपये, भत्ता 8000 रुपये और वाहन भत्ता 6000 रुपये मिलता है. इस तरह से कुल 54000 रुपये हर महीने मिलते हैं. लेकिन नए प्रस्ताव के मुताबिक, अब विधायकों को भत्तों समेत 90 हजार रुपये हर महीने मिलेंगे|
जानकारी के लिए आपको बता दें की देश के सभी राज्यों में विधायकों को अलग अलग सैलरी मिलती है. इतना ही नहीं हर राज्य में अलग अलग भत्ते भी दिए जाते हैं. भारत में इस समय सबसे ज्यादा सैलरी तेलंगाना में मिलती है|
Date :30-june-2022
By- Tanuja