विदेश मंत्री एस. जयशंकर रविवार को दो दिवसीय यात्रा में मालदीव पहुंचे , जहां उनका स्वागत मालदीव के विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद ने किया। मालदीव यात्रा पर पहुंचे जयशंकर वहां भारत की मदद से निर्मित कई परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे| विदेश मंत्रालय की मानें तो इस दौरे के दौरान भारत और मालदीव के बीच आपसी सहयोग को लेकर कई समझौतों पर हस्ताक्षर होंगे। जयशंकर भारत के सहयोग से निर्मित मालदीव की सुरक्षा व सामाजिक-आर्थिक विकास की कई परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद के साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा भी करेंगे। वे कई अन्य कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे। एस. जयशंकर ट्वीट कर कहा कि मालदीव आगमन पर विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद के आत्मीय स्वागत से अभिभूत हूं। आज शाम उनके साथ वार्ता के लिए उत्सुक हूं। भारत और मालदीव की विशेष साझेदारी और गहरी हो रही है।
श्रीलंका में बिम्सटेक के शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा
भारतीय विदेश मंत्री सोमवार को द्विपक्षीय वार्ता और बिम्सटेक के कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए श्रीलंका पहुंचेंगे। भारत द्वारा श्रीलंका को आर्थिक संकट से उबारने के लिए राहत पैकेज दिए जाने के बाद जयशंकर की यह पहली श्रीलंकाई यात्रा होगी| जयशंकर श्रीलंका का दौरा ऐसे समय में कर रहे हैं, जब वह भीषण आर्थिक संकट से गुजर रहा है और इससे कारण वहां की सरकार को जनता के आक्रोश का सामना करना पड़ रहा है। पिछले हफ्ते ही भारत ने श्रीलंका के लिए एक अरब डालर की आर्थिक मदद का एलान किया था | जयशंकर 29 जनवरी को बिम्सटेक के मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेंगे। भारत व श्रीलंका के अलावा बिम्सटेक में बांग्लादेश, म्यांमार, थाइलैंड, नेपाल व भूटान शामिल हैं। शिखर सम्मेलन की मेजबानी श्रीलंका द्वारा बिम्सटेक के अध्यक्ष के रूप में की जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 मार्च को पांचवे शिखर सम्मलेन में शामिल होंगे |
DATE- 27 MARCH 2022
PENNED by REETA JOSHI