गंभीर बीमारी का शिकार हुई शाहिद कपूर की ये एक्ट्रेस, जन्मदिन पर किया खुलासा

By New31 Uttarakhand

शाहिद कपूर की फिल्म इश्क-विश्क से फिल्मी दुनिया में आने वाली अदाकारा शहनाज ट्रेजरी ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। दरअसल शहनाज ट्रेजरी कई साल तक इंडस्ट्री में काम के लिए भटकीं और फिर उन्होंने फिल्मों से दूरी बनाकर सोशल मीडिया पर रहने का मन बना लिया। आज वह सोशल साइट्स पर काफी हद तक मशहूर हैं और सफल भी हैं। अब आज शहनाज ट्रेजरी ने अपने जन्मदिन के मौके पर फैन्स के साथ अपनी एक गंभीर बीमारी के बारे में खुलकर बताया है।

आपको बता दें कि बॉलिवुड ऐक्ट्रेस शहनाज ट्रेजरी प्रोसोपैग्नोसिया नाम की एक गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं, जिसे फेस ब्लाइंडनेस के नाम से भी जाना जाता है। इस बीमारी की वजह से वो लोगों के चेहरे नहीं पहचान पाती हैं, यहां तक कि अपने करीबियों को भी पहचान पाना उनके लिए मुशील हो रहा है। उन्होंने कहा है कि इस बीमारी की वजह से उन्हें काफी शर्म महसूस होती है।

दरअसल एक्ट्रेस ने बैक टू बैक कई पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किए जिसमें शहनाज ने बाते कि वो पिछले कई साल से प्रोसोपैग्नोसिया (Prosopagnosia) नाम की बीमारी से जूझ रही हैं। अपनी बीमारी का जिक्र करते हुए शहनाज ट्रेजरी ने बताया कि, ‘आखिर प्रोसोपैग्रोसिया की बीमारी के लक्षण क्या होते हैं?’ वहीं एक्ट्रेस ने पहली पोस्ट में लिखा है, ‘मुझे प्रोसोपैग्रोसिया नाम की बीमारी है। अब मुझे समझ आता है कि मैं एक साथ कई चेहरों को क्यों भूल गई। मैं लोगों को उनकी आवाज से पहचान लेती हूं पर मेरे लिए उन्हें देख कर याद करना मुस्किल हो गया है ।’ वहीं एक और स्टोरी शेयर करते हुए शहनाज ने लिखा कि, ‘फेस ब्लाइंडनेस के लक्षण।आप अपने किसी करीबी दोस्त या परिवार के सदस्य को पहचान नहीं पाते हैं खासकर तब जब आप उनसे मिलने की उम्मीद ही नहीं करते हैं, यहां तक कि मुझे कई बार समझने में एक मिनट का समय लगता है कि यह शख्स कौन है।’

आपको बता दें कि शहनाज ने अपनी बीमारी को लेकर कई और पोस्ट भी शेयर किए हैं।साथ ही शहनाज ट्रेजरी इन दिनों ट्रैवल ब्लॉगिंग के जरिए लोगों के दिलों में खास जगह बना रही हैं। इन एक्ट्रेस के फिल्मी करियर की बात करें तो इश्क विश्क से डेब्यू करने के बाद उन्हें उमर, आगे से राइट, रेडियो, देल्ही बेली और लव का दि एंड जैसी फिल्मों में देखा गया था। फिलहाल वह सोशल मीडिया में काफी एक्टिव रहती हैं ।

Date :29-June-2022
Penned by Meghna

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.