लालकुआं सीट पर पूर्व मुख्‍यमंत्री हरीश रावत को हराने वाले मोहन सिंह बिष्ट ने दिया इस्तीफा

By New31 Uttarakhand

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में सबसे हाट सीट बनी लालकुआं पर पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत को हराने वाले भाजपा विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने इस्तीफा दे दिया है| नवनिर्वाचित विधायक ने जिला पंचायत सदस्य के पद से अपना इस्तीफा जिला पंचायत अध्यक्षा बेला तौलिया को सौंप दिया है | वर्ष 2019 में हुए जिला पंचायत चुनाव में भाजपा ने हल्दूचौड़ से वरिष्ठ भाजपा नेता इंदर बिष्ट को जिला पंचायत सदस्य का टिकट दिया था। जिसके बाद इंदर बिष्ट के भाई व भाजपा से टिकट की दौड़ में शामिल डॉ मोहन बिष्ट ने निर्दलीय रूप से चुनाव लड़ा। जिसमें उन्होंने भारी मतों से जीत दर्ज की। जिसके बाद राज्य में विधान सभा चुनावों से पूर्व भाजपा ने मोहन बिष्ट को भाजपा में शामिल कर लिया। भाजपा ने मोहन बिष्ट को लालकुआं विधानसभा से टिकट दिया। चुनाव में उन्होंने कांग्रेस के दिग्गज नेता पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को करीब 16 हजार मतों से हरा दिया। विधायक बनने के बाद मोहन बिष्ट ने शुक्रवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष समेत अन्य सदस्यों ने विधायक बनने पर डॉ मोहन बिष्ट का स्वागत किया, जबकि जिला पंचायत सदस्य से उनको विदाई दी। इस सीट पर अब कांग्रेस और भाजपा से जिला पंचायत सदस्य के चुनाव के लिए तमाम दावेदार सामने आने लगे हैं ऐसे में अब छह महीने के अन्दर जिला पंचायत सदस्य के लिए चुनाव कराए जाएंगे |

Date : 27th March 2022

Penned by Reeta Joshi

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.