RRR मूवी देखने से पहले जानें SSराजामौली की फिल्म पर लोगों की राय

By New31 Uttarakhand

RRR फिल्म शुक्रवार को रिलीज हो गई है, इस फिल्म को देखने के बाद दर्शको की राय काफी अच्छी रही है| लोगो का कहना है कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा सकती है| बाहुबली 2 के बाद राजामौली की ये पहली फिल्म है, लोगो के दिलो से अभी तक बाहुबली फिल्म का जूनून नही उतरा था | RRR में बॉलीवुड से अजय देवगन और आलिया भट्ट ने भी अहम भूमिका निभाई है| साउथ से लेकर बॉलीवुड तक के सितारों से भरी ये फिल्म RRR लंबे समय के इंतजार के बाद आखिरकार रिलीज हो गई है. मेग्नम ओपस फिल्म RRR लंबे समय के इंतजार के बाद आखिरकार रिलीज हो गई है. एसएस राजामौली के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही है| फिल्ममेकर एसएस राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ को लेकर कई सारी खबरें आ रही है। अभी कुछ समय पहले खबर आई थी की ये फिल्म पहले दिन बहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ने वाली। इस बात को लेकर फैंस से लेकर मेकर्स सब खुश नजर आ रहे थे। लोगो का कहना है कि यह फिल्म भावनाओ से बरी हुई है | चलिए जानते है

कैसा है फिल्म का पहला रिव्यू

इस फिल्म का पहला रिव्यू भी आ गया है। इसके अनुसार फिल्म पहले पहले हाफ में कुछ ज्यादा कमाल नहीं करने वाली है, लेकिन फिल्म का दूसरा हाफ काफी जानदार है। इस फिल्म को फिल्म समीक्षक 5 में 2.75 स्टार दिए है, जो एक एवरेज फिल्म को दिए जाते है। इस फिल्म समीक्षक ने अपने ट्वीट में दूसरे हाफ की जमकर तारीफ की है और इसे मूवी का बेस्ट पार्ट बताया है। आपको बता दे कि ये फिल्म 25 मार्च को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई है।

ट्विटर पर फिल्म की प्रसंशा करते हुए एक यूजर ने लिखा, ‘सबसे बड़े भारतीय फिल्म निर्माता द्वारा 2 विशाल जन नायकों का उत्सव हमारे स्वतंत्रता संग्राम और हिंदू पौराणिक कथाओं में डूबी भावनाओं और अविश्वसनीय थिएटर पलों से भरपूर एक असाधारण मनोरंजन करने वाली फिल्म। फर्स्ट हाफ शानदार , सेकेंड हाफ अच्छा, पूरा करने’ वाला क्लाइमेक्स।

एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘इस फिल्म की तारीफ करने के लिए शब्द पर्याप्त नहीं हैं। भावनाओं से भरा हुआ। मुझे किसी भी फिल्म को देखने का इतना अच्छा अनुभव कभी नहीं मिला, मेरे पास कहने के लिए और भी बहुत कुछ है लेकिन अभी मेरे पास शब्द नहीं हैं।

DATE: 25 MARCH 2022

PENNED by – REETA JOSHI

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.