हेमकुंड, बदरीनाथ और केदारनाथ की चोटियों पर हुई बर्फबारी, यात्रा पर आए श्रद्धालु खुश

By New31 Uttarakhand

गर्मी से जहां आम जन जीवन अस्त -व्यस्त हो रहा है। वहीं चमोली जिले में आए दिन दोपहर बाद हो रही बारिश से आमजन को राहत मिल रही है। शनिवार को दोपहर बाद हेमकुंड साहिब व बदरीनाथ की चोटियों में बर्फबारी से क्षेत्र में भी ठंड बढ़ने लगी है। जिससे यात्रा पर आए श्रद्धालु भी इस मौसम से खुश नजर आ रहे हैं।

जानकारी के अनुसार शनिवार को दोपहर बाद हुई बारिश के बाद चमोली जिले में हेमकुंड धाम व बदरीनाथ और रुद्रप्रयाग में केदारनाथ की चोटियों में हल्की बर्फबारी हुई, इससे तापमान में भी गिरावट आई है। शनिवार सुबह से केदारनाथ धाम की आसपास की ऊंची पहाड़ि‍यों पर हल्की बर्फबारी हुई है। केदारनाथ धाम में बारिश होने से ठंड बढ़ गई है। जबकि जिला मुख्यालय समेत पूरे जिले में बारिश होने से मौसम काफी ठंडा हो गया। बारिश देर शाम तक जारी रही। शनिवार को सूर्यदेव ने दर्शन नहीं देने से दिनभर मौसम ठंडा रहा। लगातार हो रही बारिश से केदारनाथ में ठंड बढ़ने से यात्रियों को ठिठुरन का सामना करना पड़ा।

गंगोत्री-यमुनोत्री की ऊंची पहाड़ि‍यों पर हिमपात


शनिवार को उत्तरकाशी जिला मुख्यालय सहित गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में हल्की वर्षा जारी रही। गंगोत्री और यमुनोत्री धाम की ऊंची पहाड़ि‍यों पर जमकर हिमपात हुआ। जिससे धामों में मौसम सुहावना हुआ। यमुनोत्री की यात्रा के दौरान यात्री बर्फ से ढकी पहाड़ियों को देखकर रोमांचित हुए। शनिवार दिन भर उत्तरकाशी जिला मुख्यालय सहित गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में हल्की वर्षा हुई। यमुनोत्री धाम में तापमान में गिरवाट आने के कारण हल्की बर्फबारी भी हुई। जबकि आसपास की ऊंची पहाड़ी बर्फ की चादर से पूरी तरह से ढक गयी ।

Date: 19-June-2022

Penned by Reeta Joshi

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.