सोशल मीडिया में सनसनी बना पहाड़ का युवक, आर्मी में भर्ती होने के लिए नोएडा की सड़कों पर लगा रहा 10 Km की दौड़

By New31 Uttarakhand

उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के रहने वाले प्रदीप मेहरा का एक विडियो सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रहा है, बता दें कि यह विडियो वरिष्ठ पत्रकार फिल्म निर्देशक और लेखक विनोद कापड़ी ने बनाया है. विडियो में यह लड़का सड़क किनारे पीठ पर बैग टांगे दौड़ लगा रहा है और जब गाड़ी में बैठा एक व्यक्ति उसको लिफ्ट देने की बात कहता है. तो वह मदद लेने के लिए मना कर देता है, इंडियन आर्मी ज्वॉइन करने का सपना रखने वाले इस 19 साल के पहाड़ी लड़के के जज्बे को देखकर सभी सलाम कर रहे है| वहीं विनोद कापड़ी के पता पूछने पर वह बताता है कि वह अल्मोड़ा का रहने वाला है और मैकडोनल्ड्स में काम करता है| 19 साल के प्रदीप की यह कहानी पहाड़ के युवाओं के जज्बे को भी सलाम करती है. वहीं जब विनोद कापड़ी प्रदीप को इस वीडीयो के वायरल हो जाने की बात कहते है तो वह कहता है “कोई बात नहीं होने दो मैं गलत काम थोड़े ही कर रहां हूं”

जॉब के बाद घर जाते वक्त लगाता है दौड़

बता दें कि इस वीडियो को केंद्रीय कौशल विकास और उद्यमिता राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने भी रिट्वीट किया है। रविवार को फिल्ममेकर द्वारा ट्विटर पर पोस्ट किए गए इस वीडियो को उस समय बनाया गया जब वह गाड़ी से गुजर रहे थे और उनकी नजर इस लड़के पर पड़ी जो अपने कंधे पर बैग लिए घर की तरफ दौड़ रहा था।
फिल्ममेकर ने उसे ऐसे दौड़ता देख गाड़ी से घर छोड़ने की बात भी कही लेकिन युवक ने मना कर दिया और कहा कि वह आर्मी की तैयारी कर रहा है। उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले का रहने वाला प्रदीप नाम का यह युवक वीडियो में बताता है कि वह रोजाना रनिंग की प्रैक्टिस के लिए नोएडा सेक्टर 16 से बरौला स्थित अपने घर तक रोजाना दस किलोमीटर दौड़ता है क्योंकि उसके पास इसके अलावा समय नहीं बचता है।

मैकडॉनल्ड में काम करता है प्रदीप

वीडियो में दिख रहा 19 साल का प्रदीप मैकडॉनल्ड कंपनी में काम करता है। प्रदीप हर रोज रात के 11 बजे दौड़कर ही अपने घर जाता है। वीडियो में वह कहता हुआ सुनाई दे रहा है कि वह अपने भाई के साथ रहता है और उसकी मां का अस्पताल में इलाज चल रहा है | विडियो को देखकर हर कोई उसके जज्बे को सलाम कर रहा है|

Date : 21 मार्च 2022

Penned by Reeta joshi

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.