टर्की से ताबड़तोड़ तस्वीरें पोस्ट कर रही मलाइका अरोड़ा, एक से बढकर एक पोज

By New31 Uttarakhand

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा इन दिनों टर्की में छुट्टियां मना रही है, इस वेकेशन से एक्ट्रेस की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, इन तस्वीरों में एक्ट्रेस को बोल्ड अंदाज देखने को मिल रहा है, हालांकि मलाइका का ये अंदाज देखने के बाद फैंस को अर्जुन कपूर की याद आ रही है।

लाल ड्रेस में एक्ट्रेस

वेकेशन पर मलाइका अरोड़ा लाल रंग के कफ्तान ड्रेस में अकेली बैठी पोज दे रही है, मलाइका का ये अंदाज देखने के बाद कमेंट सेक्शन में फैंस सवाल पूछ रहे हैं कि आखिर अर्जुन कपूर कहां हैं, जो मलाइका अकेले पोज दे रही हैं।

अकेले वेकेशन पर

मलाइका की ये तस्वीरें देखने के बाद तो लग रहा है कि जैसे एक्ट्रेस अकेले ही इस वेकेशन पर है, मलाइका खुलकर मस्ती करती दिख रही है, टर्की की सड़कों पर बिंदास होकर घूम रही है। इसके साथ ही कुछ नई तस्वीरों में वो बोट पर बैठी नजर आ रही है, जिसमें एक्ट्रेस अपनी दोस्त के साथ संडे को चिल करती दिखी। उन्होने नीले रंग की शॉर्ट बैकलेस ड्रेस पहनी है। जिसमें किलर लुक्स देती दिख रही है।

बला की खूबसूरत

इन तस्वीरों में मलाइका अरोड़ा बला की खूबसूरत लग रही है, एक्ट्रेस छोटी सी ड्रेस के साथ गले में पतला सा गोल्डन नेकलेस और सिप पर ब्लैक कैप लगाई हुई है, अपने लुक को पूरा करने के लिये मलाइका सटल मेकअप के साथ रेड कलर की लिपस्टिक लगाये दिखी।

Date : 07-June-2022

Penned by Reeta Joshi

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.