सलमान खान के पिता सलीम खान के मुताबिक मॉर्निंग वॉक के दौरान पार्क में एक चिट्ठी मिली, जिसमें सलमान का हाल मूसेवाला जैसा करने की धमकी दी गयी है | बांद्रा थाने में इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है | इस बीच पुलिस के मुताबिक सलमान की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है |
महाराष्ट्र सरकार ने सलमान खान और उनके पिता सलीम खान की सुरक्षा को और भी मजबूत कर दिया है | मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सलमान खान के पिता सलीम खान जब बीते रविवार की सुबह टहलने के लिए बाहर गए थे, तब एक बेंच पर उन्हें सलमान के नाम से धमकी भरा लेटर मिला | सोमवार को इस मामले को संज्ञान में लेते हुए महाराष्ट्र गृह विभाग ने उनकी सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने का फैसला किया है. वहीं मुबंई पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है |
सलमान खान के फैंस हुए परेशान
बता दें कि हाल ही में पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी | पंजाबी सिंगर मर्डर के बाद सलमान को धमकी भरा खत मिलने वाली खबरों से उनके फैंस परेशान हुए हैं | फैंस अपने चहेते एक्टर की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं | इसके अलावा इंडस्ट्री के लोग भी शॉक्ड हैं | एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, इस घटना के बाद रविवार को इस अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई थी।

महाराष्ट्र के गृह विभाग ने सुपरस्टार सलमान खान और उनके पिता सलीम खान की सुरक्षा बढ़ा दी है। खान परिवार की तरफ से शिकायत मिलते ही मुंबई पुलिस के अधिकारी सलमान खान के घर पहुंच चुके हैं और उन्होंने मामले की जांच शुरू कर दी है। दरअसल, 5 जून यानी कल सलमान खान और उनके पिता लिए एक धमकी भरा खत आया था जिसमें उन्हें जान से मारने की बात लिखी गई थी। इसके चलते मुंबई पुलिस ने एक्टर और उनके पिता की सुरक्षा को और भी ज्यादा चाक चौबंद कर दिया है।संगीतकार सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद से ही सलमान खान की भी सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। इस हत्या की जिम्मेदारी कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी, जिसके बाद सलमान खान के लिए भी धमकियां आने लगीं। ‘हम साथ साथ हैं’ की शूटिंग के दौरान कुख्यात काला हिरण शिकार मामले के बाद सलमान खान पहले से ही बिश्नोई गैंग के रडार पर थे। बिश्नोई समुदाय काले हिरण को एक पवित्र जानवर मानता है और अवैध शिकार में सलमान की संलिप्तता ने समुदाय की भावनाओं को आहत किया था। बिश्नोई ने इससे पहले 2018 में भी सलमान को जान से मारने की धमकी दी थी।