75वें कान्स फिल्म फेस्टिवल का समापन हो चुका है। इस बार कान्स फिल्म फेस्टिवल 2022 में भारत को आधिकारिक तौर पर कंट्री ऑफ ऑनर का दर्जा दिया गया। यह पहली बार है जब किसी देश को यह सम्मान दिया गया है। कान्स उत्सव इस बार न केवल भारत के लिए महत्वपूर्ण रहा है, बल्कि पाकिस्तान के लिए भी बहुत खास साबित हुआ है | इस साल के समारोह में दीपिका पादुकोण जूरी मेंबर में शामिल थी और अपने स्टाइल से सबको मंत्रमुग्ध भी किया। इस साल का फेस्टिवल पाकिस्तानी फिल्म ‘जॉयलैंड’ के लिए वाकई खास साबित हुआ है। इस फिल्म ने इस समारोह में दो पुरस्कार जीते हैं।

दरअसल, पाकिस्तान की लाहौर ट्रांसजेंडर ड्रामा फिल्म ‘जॉयलैंड’ ने 75वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में ‘क्वीर पाम’ अवॉर्ड जीता। पाकिस्तानी फिल्म निर्माता सैम सादिक की इस लघु फिल्म ने कान में जूरी पुरस्कार जीतकर इतिहास रच दिया। फिल्म को यह अवॉर्ड अन सर्टेन रिगार्ड कैटेगरी में मिला है जिसके बाद जॉयलैंड भारतीय उपमहाद्वीप की पहली फिल्म बन गई |

‘जागो हुआ सवेरा’ को कान्स फिल्म फेस्टिवल 2016 में किया गया था शामिल
कान्स फिल्म फेस्टिवल में ‘जॉयलैंड’ आधिकारिक रूप से चुनी गई अब तक की दूसरी पाकिस्तानी फिल्म है। बता दें कि इससे पहले साल 2016 में ‘जागो हुआ सवेरा’ को कान्स फिल्म फेस्टिवल में शामिल किया गया था, लेकिन इस फिल्म को कोई अवॉर्ड नहीं मिला था। फिल्म ने सर्वश्रेष्ठ एलजीबीटी फिल्म के लिए कान्स “क्यूअर पाम” पुरस्कार जीता और “अन सर्टेन रिगार्ड” प्रतियोगिता में जूरी पुरस्कार जीता। नवोदित निर्देशक सैम सादिक द्वारा अभिनीत, फिल्म एक ऐसे व्यक्ति की कहानी बताती है जो एक पितृसत्तात्मक परिवार से आता है और एक डांस थियेटर में शामिल होता है और एक ट्रांसवुमन के प्यार में पड़ जाता है। फिल्म को यह पुरस्कार मिलने के बाद पाकिस्तानी लघु फिल्म उद्योग एक अलग ऊंचाई पर पहुंच गया है। खासकर पाकिस्तानी सिनेमा जगत में खुशी का माहौल है। सैम सादिक को फिल्म के लिए काफी तारीफ भी मिल रही है |
जॉयलैंड की कहानी
फिल्म की कहानी एक ऐसे युवक की है जो पाकिस्तान के एक रूढ़िवादी परिवार में पैदा होता है। वह एक कामुक थिएटर में काम करना शुरू कर देता है और यहीं से उसके जीवन में कठिनाइयों का दौर शुरू होता है। थिएटर में काम करने के दौरान उनका रिश्ता एक किन्नर से जुड़ जाता है। लेकिन, युवक के परिजन इसका विरोध करते हैं और इसके बाद जोयलैंड में अलग-अलग घटनाएं देखने को मिलती हैं |
Date : 31-May-2022
Penned by Reeta Joshi