गुजरात बनीं आईपीएल 2022 चैंपियन, कप्तान हार्दिक ने उठाई जीत की ट्राफी

By New31 Uttarakhand

IPL-2022 का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर गुजरात टाइटंस और राजस्थान रायल्स के बीच खेला गया। इस मैच में राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। 20 ओवर में इस टीम ने 9 विकेट पर 130 रन बनाए और गुजरात को जीत के लिए 131 का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम ने महज 3 विकेट गंवाकर जीत हासिल की। टीम ने पहली बार टूर्नामेंट में शिरकत करते हुए ही ट्राफी को अपने नाम करने का कमाल कर दिखाया।

हार्दिक पंड्या ने अपनी कप्तानी में इंडियन प्रीमियर लीग 2022 का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है | गुजरात टाइटन्स की टीम पहली बार आईपीएल खेल रही थी और अपने डेब्यू सीजन में ही वह चैम्पियन बन गई | यहां हार्दिक पंड्या का लक टीम के काम आया, जिन्होंने अभी तक पांच फाइनल खेले हैं और पांचों में उन्हें जीत मिली है |

आईपीएल 2022 अपने अंजाम तक पहुंच गया। गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया। 29 मई को खिताबी मुकाबले में गुजरात ने राजस्थान को 7 विकेट से हरा दिया। इस मैच के बाद अवॉर्ड सेरेमनी हुई, जिसमें चैंपियन टीम गुजरात और फाइनल हारने वाली टीम राजस्थान को इनामी राशि दी गई। इसके साथ ही कई और अवॉर्ड भी दिए गए। पिछले साल की तरह इस साल भी आईपीएल जीतने वाली टीम को 20 करोड़ रुपये मिले और हारने वाली टीम को 12.5 करोड़ रुपये मिले |

आईपीएल 2022 अपने अंजाम तक पहुंच गया। गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया। 29 मई को खिताबी मुकाबले में गुजरात ने राजस्थान को 7 विकेट से हरा दिया। इस मैच के बाद अवॉर्ड सेरेमनी हुई, जिसमें चैंपियन टीम गुजरात और फाइनल हारने वाली टीम राजस्थान को इनामी राशि दी गई। इसके साथ ही कई और अवॉर्ड भी दिए गए। पिछले साल की तरह इस साल भी आईपीएल जीतने वाली टीम को 20 करोड़ रुपये दिए गए। वहीं, फाइनल में हारने वाली टीम की इनामी राशि में भी कोई इजाफा नहीं हुआ है। पिछले साल यह राशि 12.5 करोड़ रुपये थी, जिसे उतना ही रखा गया है।  

आमिर खान कमेंट्री करते आये नजर

गुजरात टाइटंस और राजस्थान रायल्स के बीच फाइनल मुकाबले में आमिर खान कमेंट्री करते नजर आए। अभिनेता आमिर खान की कमेंट्री सुनने के बाद लोग सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। सोशल मीडिया की भाषा में कहें तो लोग उन्हें लगातार ट्रोल कर रहे हैं। बता दें कि आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्डा का ट्रेलर आइपीएल के फाइनल मैच के दौरान रिलीज किया गया।

Date : 30-May-2022

Penned by Reeta Joshi

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.