उत्तराखंड में मौसम का यू-टर्न, गंगोत्री-गोमुख में बर्फबारी और मसूरी में बारिश से बढ़ी ठंड

By New31 Uttarakhand

उत्तराखंड में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। गंगोत्री और गोमुख ट्रैक पर बर्फबारी से पहाड़ों ने सफेद चादर ओढ़ ली है, वहीं केदारनाथ और बदरीनाथ धाम में भी बर्फबारी देखने को मिली। दूसरी ओर, मसूरी में गुरुवार सुबह से हो रही बारिश ने तापमान गिरा दिया है और ठिठुरन बढ़ा दी है। बर्फबारी के खूबसूरत नजारों के बीच धामों में मौजूद श्रद्धालु उत्साहित नजर आए, लेकिन बदलते मौसम ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों की मुश्किलें भी बढ़ा दी हैं। मसूरी में बारिश के कारण लोगों की आवाजाही और पर्यटन गतिविधियां प्रभावित हुई हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, गुरुवार को देहरादून, टिहरी, हरिद्वार, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चमोली, चंपावत और पिथौरागढ़ में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। वहीं, 3,500 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक, आकाशीय बिजली और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी भी दी गई है, जिनकी गति 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। ऐसे में पहाड़ों की यात्रा करने वाले लोगों को मौसम का ताजा अपडेट लेकर ही निकलने और स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी जाती है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.