हल्द्वानी में बिजली उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ने वाली है। ऊर्जा निगम ने अलग-अलग इलाकों में 30 सितंबर तक बिजली कटौती का शेड्यूल जारी किया है। एचटी लाइन और एबी केबल बदलने के साथ लॉपिंग-चॉपिंग के काम के चलते संबंधित क्षेत्रों में रोजाना सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक, यानी करीब पांच घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। 23 और 24 सितंबर को बरेली रोड और रामपुर रोड फीडर से जुड़े इलाकों में शटडाउन रहेगा। इनमें बरेली रोड, धर्मपुरा, मंगल पड़ाव, गली नंबर 1 से 11, मेडिकल कॉलेज, हिमालय फार्म, रामपुर रोड, शीशमहल, हीरा नगर, जेल, नीलकंठ अस्पताल और महिला अस्पताल क्षेत्र शामिल हैं।
इसके बाद 25 और 26 सितंबर को बाजार और काठगोदाम रोड फीडर से जुड़े क्षेत्रों में बिजली कटौती होगी। बाजार फीडर के बद्रीपुरा, ऑफिसर कॉलोनी, आनंद बाग, तहसील, सरस मार्केट, बाजार और मल्ला गोरखपुर क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। वहीं काठगोदाम रोड फीडर से कालाढूंगी रोड, बद्रीपुरा, पांडे निवास, कैनाल कॉलोनी, पंत कॉलोनी, सतीश कॉलोनी, संजय कॉलोनी और मुखानी में आपूर्ति बाधित होगी। 30 सितंबर को गांधी नगर फीडर में शटडाउन रहेगा, जिससे आंबेडकर नगर, गांधी नगर, लाइन नंबर 8 और 16 और मंगल पड़ाव प्रभावित होंगे। ऊर्जा निगम ने लोगों से सहयोग की अपील की है।