नवंबर में बनबसा में होगी अग्निवीर भर्ती रैली, पिथौरागढ़-चंपावत के युवा होंगे शामिल

By New31 Uttarakhand

पिथौरागढ़ और चंपावत जिले के युवाओं के लिए अग्निवीर भर्ती 2027 को लेकर अहम अपडेट सामने आया है। आर्मी भर्ती कार्यालय पिथौरागढ़ ने भर्ती रैली की तारीख घोषित कर दी है। भर्ती रैली 23 से 29 नवंबर 2026 तक बनबसा मिलिट्री स्टेशन में आयोजित की जाएगी। इसमें वही अभ्यर्थी शामिल हो सकेंगे, जिन्होंने हल्द्वानी में 1 से 12 जून 2026 तक आयोजित ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम यानी CEE में सफलता हासिल की है। सेना ने CEE का परिणाम 12 जुलाई को घोषित किया था और अब सफल अभ्यर्थियों के लिए भर्ती रैली की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

आर्मी भर्ती कार्यालय के निदेशक कर्नल अमोल दबड़घाव ने सफल अभ्यर्थियों से भर्ती से पहले सभी जरूरी दस्तावेज तैयार रखने को कहा है। इनमें शैक्षिक प्रमाण पत्र, स्थायी निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र, अविवाहित प्रमाण पत्र, पुलिस सत्यापन, शपथ पत्र, एनसीसी प्रमाण पत्र और पासपोर्ट साइज फोटो समेत अन्य आवश्यक दस्तावेज शामिल हैं। भर्ती से जुड़ी किसी भी समस्या या जानकारी के लिए अभ्यर्थी आर्मी भर्ती कार्यालय के हेल्पलाइन नंबर 7668564153 पर संपर्क कर सकते हैं। इस बार भर्ती रैली फरवरी-मार्च के बजाय नवंबर में आयोजित होगी, जिससे CEE में सफल युवाओं को शारीरिक और दस्तावेजी तैयारियों के लिए अतिरिक्त समय मिलेगा।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.