हर्षिल घाटी में बारिश का कहर, खीरगंगा नदी का जलस्तर बढ़ा

By New31 Uttarakhand

उत्तरकाशी जिले की हर्षिल घाटी में शनिवार शाम हुई तेज बारिश के बाद खीरगंगा नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया। नदी के बढ़ते बहाव को देखते हुए प्रशासन और Border Roads Organisation (बीआरओ) की टीम सतर्क हो गई। मशीनों तथा कर्मचारियों की मदद से हालात को नियंत्रित करने का कार्य शुरू किया। नदी के बहाव और आसपास के क्षेत्रों की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है।प्रभावित क्षेत्र धराली के आसपास लगातार निगरानी रखी जा रही है ताकि किसी भी संभावित खतरे से समय रहते निपटा जा सके।

फिलहाल किसी बड़े नुकसान या जनहानि की सूचना नहीं है। अधिकारियों के अनुसार स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन लगातार हो रही बारिश को देखते हुए एहतियात बरता जा रहा है। शासन ने स्थानीय लोगों और यात्रियों से नदी-नालों के किनारे जाने से बचने तथा मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करने की अपील की है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.