2 माह के बेटे को ले गोवा घुमने निकले भारती और हर्ष, बेटे की पहली जर्नी का वीडियो किया शेयर

By New31 Uttarakhand

बेहद सादगी भरा जीवन जीने वाली कामेडी क्वीन भारती सिंह उन सेलेब्रिटीज में से हैं जो अपनी जिंदगी के हर खुशनुमा पल का फैंस के साथ शेयर कराना पसंद करती हैं।  भारती ने अपनी शादी, प्रेग्‍नेंसी न्‍यूज और उसके बाद बच्‍चे के जन्‍म तक की खबरें इंटरनेट मीडिया के जरिये अपने फैंस तक पहुंचायी है।भारती और हर्ष दोनों साथ में एक यूट्यूब चैनल ‘Life of Limbachiyaas (LoL)’ चलाते हैं। इस चैंनल पर अभी तक 13 लाख फैंस है |

विडिओ के मुताबिक भारती और उनके पति हर्ष लिंबाचिया अपने गोले को लेकर गोवा जा रहे हैं। बता दें कि भारती ने 3 अप्रैल को बेटे को जन्‍म दिया था अब उनका बच्‍चा 40 दिन का हो चुका है जिसे लेकर दोनों गोवा ट्रिप पर निकल चुके हैं। भारती ने बेटे की पहली जर्नी का वीडियो यूट्यूब चैनल पर भी शेयर किया है, साथ ही अपने इस पहले एक्‍सपीरियंस के बारे में भी बताया है।

26 मई 2022 को भारती ने एक व्‍लाग अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपने बेटे गोला की पहली जर्नी दिखाई है। दोनों अपने लाडले को लेकर अपने वेडिंग डेस्टिनेशन जा रहे हैं। वीडियो में भारती उस रिजार्ट के बारे में बता रही हैं जहां उनकी शादी का आयोजन हुआ था। भारती और हर्ष ने 2018 में शादी की थी |

भारती और उनके पति हर्ष ने अभी तक न तो अपने बच्‍चे का चेहरा दिखाया है और नही उसका नाम बताया है। दोनों अपने बेटे को प्‍यार से गोला कहकर पुकारते हैं, हालांकि बच्‍चे का ये नाम भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। फैंस भी उनके बच्‍चे का असली नाम जानने और पहली झलक पाने को बेहद उत्‍सुक हैं। 3 अप्रैल को बेटे को जन्‍म देने के बाद उसके 12 दिन बाद ही भारती काम पर लौट आयी थीं। भारती का काम के प्रति जज्‍बा देख हर कोई हैरान था। हालांकि इसके लिए भारती और हर्ष को इंटरनेट मीडिया पर काफी ट्रोल भी किया गया था लेकिन इसका जवाब दे भारती ने सबकी जुबान बंद कर दी थी।

Date : 28-May-2022

Penned by Reeta Joshi

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.