सिया ने केतन को धक्का मारने के लिए रखा था ‘कोडवर्ड’

सिया ने केतन को धक्का मारने के लिए रखा था 'कोडवर्ड'
By New31 Uttarakhand

प्यार, भरोसा और फिर धोखा! केतन अग्रवाल हत्याकांड में सामने आई ऐसी साजिश, जिसने सभी को हैरान कर दिया। कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि इस पूरी वारदात की साजिश पहले से रची गई थी। आरोप है कि सिया गोयल और चेतन चौधरी ने मिलकर केतन की हत्या की योजना बनाई थी।जांच के मुताबिक, दोनों के बीच पहले से एक गुप्त संकेत तय था।

इस हत्याकांड को लेकर सिया ने पुलिस को बताया कि उसके और चेतन के बीच तय हुआ था कि जब मैं नीचे झुक जाऊं तो समझ लेना कि केतन को धक्का देना है।एसपी गजानन टोम्पे के अनुसार दोनों ने 18 जून को इस अपराध को अंजाम देने से पहले इसकी पूरी योजना बनाई थी। केतन गहरी खाई में गिर गया और उसकी मौत हो गई।वारदात के बाद सिया ने इसे हादसा दिखाने की कोशिश की और मदद के लिए चिल्लाने लगी। हालांकि, केतन की मां को बेटे की मौत पर संदेह हुआ, जिसके बाद जांच आगे बढ़ी और कथित साजिश की परतें खुलती चली गईं। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.