“शराब के लिए कर दी मां की हत्या! बेटी और नाती ने 75 साल की बुजुर्ग महिला को उतारा मौत के घाट”बेंगलुरु में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। 75 वर्षीय जयाम्मा की कथित तौर पर उनकी बेटी भाग्यलक्ष्मी और नाती विकास ने हत्या कर दी।
पुलिस के अनुसार, पारिवारिक संपत्ति बेचने को लेकर हुए विवाद के दौरान दोनों ने जयाम्मा पर लकड़ी की छड़ी से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।घटना के बाद आरोपियों ने हत्या की जानकारी किसी को नहीं दी और मामले को छिपाने की कोशिश की। जांच में सामने आया है कि परिवार के सदस्य शराब के आदी थे और इसी वजह से संपत्ति को लेकर अक्सर विवाद होता था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी है।