कर्नाटक के उडुपी जिले से एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। यहां नेशनल हाईवे-66 पार कर रहे एक शख्स को तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी।CCTV में कैद हुई इस घटना में साफ देखा जा सकता है कि व्यक्ति सड़क पार करने की कोशिश कर रहा था, तभी सामने से आ रही कार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह कई फीट दूर जाकर गिरा।मृतक की पहचान 45 वर्षीय सतीश आचार्य के रूप में हुई है।
हादसे में उनके सिर और पैर में गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।बताया जा रहा है कि सतीश आचार्य मंदिर से लौट रहे थे और हाईवे पार कर रहे थे, तभी यह दर्दनाक हादसा हुआ।फिलहाल कोटा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इसे देखकर लोगों की रूह कांप उठी है।