मीका सिंह के स्वयंवर का प्रोमो रिलीज, इस दिन शुरू होगा ‘मीका दी वोटी’ शो

By New31 Uttarakhand

 हिंदी सिनेमा गायक मीका सिंह बहुत जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं | इसके लिए मीका का स्वयंवर ‘मीका दी वोटी’ टीवी पर शुरू होने जा रहा है | बॉलीवुड के मशहूर सिंगर मीका सिंह यूं तो अपने गानों को लेकर सुर्खियां बटोरते रहते हैं | लेकिन इस बार मीका सिंह का नाम किसी और वजह से चर्चा में बना हुआ है | दरअसल इस बार मामला मीका के स्वयंवर का है | विवादों के घेरे में रहने वाले मीका सिंह ने अब शादी करने का प्लान बनाया है | जिसके लिए मीका सिंह का स्वयंवर शो टीवी पर टेलीकास्ट किया जाएगा और इस शो का नाम स्वयंवर मीका दी वोटी है | हाल ही में मीका के इस शो का प्रोमो रिलीज किया गया है |

गौरतलब है कि सिंगर मीका सिंह ने अपने स्वयंवर शो का प्रोमो सोशल मीडिया पर शेयर किया है | इस प्रोमो की शुरुआत में आपको हिंदी सिनेमा जगत मशहूर गायक शान ये कहते हुए नजर आ रहे हैं, कि जितना मैं मीका पाजी को जानता हूं | उसके के हिसाब से उनके दिल में एक ही ख्याल है | उसके बाद इस प्रोमो में 4-5 लड़कियां एक साथ एंट्री करती दिखाई देती है | जिनमें से एक लड़की मीका सिंह से यह कहती हुई नजर आ रही है कि आप मुझे पालकी में लेके जाएंगे | इसके अलावा दूसरी लड़की प्यार से मीका के गालों की खींचते हुए उन्हें कोलकाता के मिस्टी रोसुगुल्ले की तरह बता रही हैं | तो वहीं तीसरी लड़की घुटनों पर बैठकर कर मीका सिंह से अपने प्यार का इजहार करती है और आई लव यू मीका सिंह बोल देती है | इस पर मीका सिंह काफी शर्मा जातें और अपनी नजरें नीचे कर लेतें हैं |

इस दिन शुरू होगा मीका का स्वयंवर

जिस तरह से फैन्स को मीका सिंह के नए गाने का इंतजार रहता था | ठीक उसी तरह मीका के स्वयंवर को लेकर फैन्स बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं | मालूम हो कि स्वयंवर मीका दी वोटी अगले महीने की 19 तारीख से शुरू होने वाला है | जिसका टेलीकास्ट स्टार भारत टीवी चैनल पर रात 8 बजे से किया जाएगा | मीका के इस स्वयंवर शो में 12 लड़कियों ने भाग लिया है, जोकि की देश के अलग-अलग कोने से आती है | ऐसे में यह देखना दिलचस्प रहेगा की, इन 12 कुंवारी कन्याओं में से कौन मीका सिंह की दुल्हनिया बनेगी |

Date : 27-May-2022

Penned by Reeta Joshi

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.