गर्लफ्रेंड को iPhone गिफ्ट करने के लिए की 11 लाख की चोरी!

महाराष्ट्र के नागपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां दो नाबालिग लड़कों ने अपनी गर्लफ्रेंड को महंगा iPhone गिफ्ट करने के लिए लाखों रुपये की चोरी कर डाली।बताया जा रहा है कि चोरों ने एक सेनेटरी सामान के गोदाम की छत की टिन उखाड़कर अंदर प्रवेश किया और करीब 11.39 लाख रुपये के महंगे डिजाइनर नल और अन्य सामान चोरी कर लिए।मामले की जांच में जुटी पुलिस ने 20 से ज्यादा CCTV फुटेज खंगाले और महज 12 घंटे के भीतर आरोपियों तक पहुंच गई। पूछताछ में दोनों नाबालिगों ने जो वजह बताई, उसे सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई।आरोपियों ने कबूल किया कि वे अपनी गर्लफ्रेंड को महंगा iPhone गिफ्ट करना चाहते थे, लेकिन उनके पास पैसे नहीं थे। इसी वजह से उन्होंने चोरी की साजिश रची और गोदाम को निशाना बनाया।पुलिस ने एक मुख्य आरोपी समेत दो नाबालिगों को हिरासत में लिया है और करीब 6.5 लाख रुपये का चोरी का माल बरामद कर लिया है। फिलहाल मामले की आगे की जांच जारी है।
By New31 Uttarakhand

महाराष्ट्र के नागपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां दो नाबालिग लड़कों ने अपनी गर्लफ्रेंड को महंगा iPhone गिफ्ट करने के लिए लाखों रुपये की चोरी कर डाली।बताया जा रहा है कि चोरों ने एक सेनेटरी सामान के गोदाम की छत की टिन उखाड़कर अंदर प्रवेश किया और करीब 11.39 लाख रुपये के महंगे डिजाइनर नल और अन्य सामान चोरी कर लिए।

मामले की जांच में जुटी पुलिस ने 20 से ज्यादा CCTV फुटेज खंगाले और महज 12 घंटे के भीतर आरोपियों तक पहुंच गई। पूछताछ में दोनों नाबालिगों ने जो वजह बताई, उसे सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई।आरोपियों ने कबूल किया कि वे अपनी गर्लफ्रेंड को महंगा iPhone गिफ्ट करना चाहते थे, लेकिन उनके पास पैसे नहीं थे।

इसी वजह से उन्होंने चोरी की साजिश रची और गोदाम को निशाना बनाया।पुलिस ने एक मुख्य आरोपी समेत दो नाबालिगों को हिरासत में लिया है और करीब 6.5 लाख रुपये का चोरी का माल बरामद कर लिया है। फिलहाल मामले की आगे की जांच जारी है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.