चारधाम यात्रा के दौरान उत्तराखंड में पेट्रोल और डीजल की भारी किल्लत देखने को मिल रही है। लगातार बढ़ते ट्रैफिक और जाम के कारण कई जगहों पर पेट्रोल पंप सूख गए हैं।
श्रीनगर में पेट्रोल और डीजल पूरी तरह खत्म हो गया है, जबकि जोशीमठ में ईंधन की कमी से श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।उत्तरकाशी में भी हालात गंभीर हैं।
गंगोत्री रूट पर केवल चिन्यालीसौड़ और जिला मुख्यालय के कुछ पंपों पर ही ईंधन उपलब्ध है, जबकि मातली, डुंडा और ज्ञानसू में आपूर्ति ठप है। यमुनोत्री मार्ग पर बड़कोट का पंप बंद है और सिर्फ नौगांव में ही ईंधन मिल पा रहा है।स्थिति के कारण कई स्थानों पर यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है और जाम की समस्या भी बढ़ गई है।