पंजाब में मौत के कुएं से बाहर आया 3 साल का मासूम, 9 घंटे तक चला रेस्क्यू !

By New31 Uttarakhand

पंजाब के होशियारपुर से एक राहत भरी खबर सामने आई है, जहां बोरवेल में गिरे मासूम ने आखिरकार मौत को मात दे दी। करीब 9 घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद NDRF, SDRF और स्थानीय प्रशासन की टीमों ने 3 वर्षीय वंशु को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। बताया जा रहा है कि खेलते-खेलते वंशु घर के पास बने खुले बोरवेल में गिर गया था और करीब 25 से 30 फीट नीचे फंस गया था। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और तुरंत बड़े स्तर पर बचाव अभियान शुरू किया गया। बच्चे तक ऑक्सीजन पहुंचाई गई, कैमरे के जरिए उसकी हर गतिविधि पर नजर रखी गई और उसकी मां की आवाज सुनाकर उसे हिम्मत दी गई।

रेस्क्यू टीम ने बोरवेल के समानांतर गड्ढा खोदकर मासूम तक पहुंचने की रणनीति अपनाई, जो आखिरकार सफल रही। जैसे ही वंशु को सुरक्षित बाहर निकाला गया, मौके पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली और तालियों के साथ बचाव दल का स्वागत किया। फिलहाल बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टर उसकी हालत पर नजर बनाए हुए हैं। इस घटना ने एक बार फिर खुले बोरवेल की लापरवाही पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं, लेकिन राहत की बात ये रही कि इस बार एक मासूम की जिंदगी समय रहते बचा ली गई।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.