ट्विटर पर लगा 15 करोड़ डॉलर का जुर्माना, जाने क्या है पूरा मामला

By New31 Uttarakhand

ट्विटर एक बार फिर विवादों में है। पिछले करीब छह साल की अवधि में यूजर के आंकड़े गोपनीय न रख सकने की वजह से Twitter को 15 करोड़ डॉलर का जुर्माना देना पड़ेगा। इसके साथ ही ट्विटर यूजर के आंकड़ों की सुरक्षा के लिए नए मानक भी तैयार करेगा। न्याय विभाग और संघीय व्यापार आयोग ने बुधवार को ट्विटर के साथ वाद निपटारे की घोषणा की। रेगुलेटर्स का आरोप है कि ट्विटर ने उपयोगकर्ताओं को धोखे में रखते हुए 2011 के एफटीसी आदेश का उल्लंघन किया कि वह उनकी गैर-सार्वजनिक संपर्क जानकारी की गोपनीयता को सुरक्षित रखता है।माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर पर उसके यूजर्स की प्राइवेसी भंग करने का आरोप लगा है | जिसके कारण ट्विटर पर 15 करोड़ डॉलर का जुर्माना लगाया गया है | ट्विटर पर जुर्माना लगाने के साथ ही कंपनी को अपने यूजर्स के डेटा की सुरक्षा के लिए मानक तैयार करने के लिए सख्त हिदायत भी दी गई है |


अमेरिकी सरकार ने आरोप लगाया कि मई 2013 से सितंबर 2019 तक, ट्विटर ने यूजर को बताया कि वह अकाउंट की सुरक्षा के लिए उनके फोन नंबर और ईमेल का पता इकट्ठा कर रहा था, लेकिन कंपनी यह खुलासा करने में विफल रही कि वह इस सूचना का उपयोग कंपनियों को प्लेटफॉर्म पर यूजर्स को टारगेटेड ऑनलाइन विज्ञापन भेजने में सक्षम बनाने के लिए भी करेगी। रेगुलेटर्स ने बुधवार को दायर एक संघीय मुकदमे में यह भी आरोप लगाया कि ट्विटर ने झूठा दावा किया कि उसने यूरोपीय संघ और स्विट्जरलैंड के साथ अमेरिकी गोपनीयता समझौतों का अनुपालन किया है।

अमेरिका की न्याय विभाग और संघीय व्यापार आयोग ने ट्विटर के साथ वाद निपटारे की घोषणा की | नियामकों का आरोप है कि ट्विटर ने यूजर्स को धोखे में रखते हुए 2011 के एफटीसी आदेश  का उल्लंघन किया | इस आदेश के मुताबिक कि वह उनकी गैर-सार्वजनिक संपर्क जानकारी की गोपनीयता को सुरक्षित रखता है |सरकार ने आरोप लगाया कि मई 2013 से सितंबर 2019 तक, ट्विटर ने यूजर्स को बताया कि वो अकाउंट्स की सुरक्षा के उद्देश्य से उनके फोन नंबर और ईमेल का पता एकत्र कर रहा था | लेकिन कंपनी ने यूजर्स के डेटा और उनकी पर्सनल डिटेल्स को दूसरी कंपनियों के साथ शेयर किया | इस डेटा का इस्तेमाल करके कंपनियां यूजर्स को ऑनलाइन विज्ञापन भेजने लगी |

नियामकों ने बुधवार को दायर एक संघीय मुकदमे में यह भी आरोप लगाया कि ट्विटर  ने झूठा दावा किया कि उसने यूरोपीय संघ और स्विट्जरलैंड के साथ अमेरिकी गोपनीयता समझौतों का अनुपालन किया है | इस वाद के निपटारे के बाद ट्विटर पर 15 करोड़ डॉलर का जुर्माना लगाया गया है |

Date : 27-May-2022

Penned by Reeta Joshi

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.