भाजपा की डूबती नाव को कोई नहीं बचा सकता’,कांग्रेस ने किया तीखा हमला !

भाजपा की डूबती नाव को कोई नहीं बचा सकता',कांग्रेस ने किया तीखा हमला !
By New31 Uttarakhand

उत्तराखंड की राजनीति में बयानबाज़ी तेज होती जा रही है। वरिष्ठ कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता डॉ. प्रतिमा सिंह ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए राज्य की सियासत में हलचल पैदा कर दी है। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि पिछले साढ़े चार वर्षों में उनकी छवि एक असफल मुख्यमंत्री के रूप में उभरी है। उनका दावा है कि इसका असर आगामी चुनावों में स्पष्ट रूप से दिखाई देगा और भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ेगा।

डॉ. प्रतिमा सिंह ने भाजपा के अंदरूनी हालात पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पार्टी इस समय कई गुटों में बंटी हुई नजर आ रही है। उन्होंने वरिष्ठ नेताओं जैसे त्रिवेंद्र सिंह रावत, तीरथ सिंह रावत, दिलीप रावत और मुन्ना सिंह चौहान का उल्लेख करते हुए कहा कि इन नेताओं की नाराजगी यह दर्शाती है कि पार्टी के भीतर मुख्यमंत्री की कार्यशैली को लेकर गहरा असंतोष है।उन्होंने भाजपा की स्थिति की तुलना “डूबती हुई नाव” से करते हुए कहा कि जनता अब ऐसी बिखरी हुई पार्टी पर भरोसा नहीं करेगी। डॉ. प्रतिमा सिंह के अनुसार, भाजपा के भीतर चल रहा यह आंतरिक ‘युद्ध’ कांग्रेस के लिए एक सकारात्मक संकेत है। उन्होंने यह भी दावा किया कि आने वाले समय में भाजपा को टूटने से कोई नहीं बचा पाएगा।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.