मसूरी जाने वालो के लिए अच्छी खबर, आपदा में ध्वस्त बैली ब्रिज 20 दिन में होगा ठीक

By New31 Uttarakhand

उत्तराखंड के देहरादून से मसूरी जाने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। पिछले साल भारी बारिश और आपदा में दून-मसूरी मार्ग पर शिव मंदिर के पास बना बैली ब्रिज पूरी तरह ध्वस्त हो गया था, जिससे इस अहम रास्ते पर भारी जाम और परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। लेकिन अब लोक निर्माण विभाग ने नए बैली ब्रिज का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है और दावा किया है कि यह पुल अगले 20 दिनों के भीतर तैयार कर लिया जाएगा। मसूरी जाने वाले पर्यटकों और स्थानीय लोगों के लिए यह बड़ी राहत मानी जा रही है।

बताया जा रहा है कि नया बैली ब्रिज करीब 40 मीटर लंबा और 6 मीटर चौड़ा होगा, जिससे ट्रैफिक सुचारु रूप से चल सकेगा और जाम की समस्या काफी हद तक खत्म हो जाएगी। अभी तक एक अस्थायी पुल के सहारे ही आवाजाही हो रही थी, लेकिन बढ़ते पर्यटन सीजन को देखते हुए यह पर्याप्त नहीं था। वहीं विभाग स्थायी पुल के निर्माण पर भी काम कर रहा है, जिसे करीब 4 महीनों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। ऐसे में चारधाम यात्रा और गर्मियों की छुट्टियों से पहले यह प्रोजेक्ट बेहद अहम माना जा रहा है… और इससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.