नवरात्र के पावन अवसर पर माँ कंसमर्दनी दरबार में भक्तों की भीड़, गूंजे जयकारे

By New31 Uttarakhand

देवभूमि उत्तराखंड समेत पूरे देश में चैत्र नवरात्र का पावन पर्व मनाया जा रहा है इसी कड़ी में देहरादून के माँ कंसमर्दनी दरबार में सम्पट के अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में हाज़िरी लगाकर माँ भगवती कंसमर्दनी का आशीर्वाद लिया । माँ कंसमर्दनी दरबार देहरादून के आचार्य कृष्णानंद महाराज ने बताया माता मूल रूप श्री क्षेत्र यानी की श्रीनगर गढ़वाल की प्रसिद्ध देवी हैं और माता की गद्दी देहरादून के उमंग विहार ब्राह्मणवाला में भी स्थापित है और माँ भगवती कंसमर्दनी की घिड़याल पंडितों के द्वारा की जाती है । आचार्य कृष्णानंद महाराज ने बताया भगवती कंसमर्दनी की कहनी भगवान कृष्ण से जुड़ी है और जिस दिन कृष्ण भगवान की जन्मतिथि मनायी जाती है उस दिन ही योग माई यानी माँ भगवती कंसमर्दनी की जन्मतिथि बड़ी धूमधाम से मनाई जाती है और साल सम्पट खुलने यानी नवरात्र के 5 वे दिन माँ भगवती का पूजन किया जाता है ।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.