पेट्रोल-डीज़ल के दामों में हुई बढ़ोतरी, इतने रुपए महंगा हुआ पेट्रोल-डीज़ल !

By New31 Uttarakhand

देश में एक बार फिर ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है, जिससे आम लोगों की चिंता बढ़ गई है। Indian Oil Corporation ने इंडस्ट्रियल डीजल की कीमत में बड़ा इजाफा करते हुए इसे ₹87.57 से बढ़ाकर ₹109.59 प्रति लीटर कर दिया है। इसके साथ ही स्पीड और पावर जैसे प्रीमियम पेट्रोल ब्रांड्स की कीमतों में भी ₹2.09 प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है, जो अलग-अलग शहरों में लागू कर दी गई है। नई दरें आज से प्रभावी हो गई हैं।

इस बढ़ोतरी का सीधा असर ट्रांसपोर्ट सेक्टर से लेकर आम उपभोक्ताओं तक पड़ सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि ईंधन महंगा होने से माल ढुलाई की लागत बढ़ेगी, जिसका असर रोजमर्रा की चीजों की कीमतों पर भी देखने को मिल सकता है। ऐसे में आने वाले समय में महंगाई का दबाव और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है, जिससे आम आदमी की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ सकता है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.