तलाक के 10 साल बाद बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर ने की दूसरी शादी, NRI गौतम के साथ लिए 7 फेरे

By New31 Uttarakhand

अपने स्टाइल के साथ अपनी आवाज के जादू से लोगों का दिल जीत लेने वालीं बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर अब मिसेज कनिका गौतम बन गईं हैं | उन्होंने 20 मई यानी शुक्रवार को NRI बिजनेसमैन गौतम के साथ 7 फेरे लेकर उन्हें अपना जीवनसाथी बना लिया है | कनिका की ये दूसरी शादी है, शादी सभी रस्मों को लंदन में ही दोनों परिवारों ने पूरा किया | कनिका कपूर की हल्दी और मेहंदी की तस्वीरों के बाद ‘बेबी डॉल’ सिंगर की शादी की खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं |

कनिका कपूर ने NRI बिजनेसमैन गौतम का हाथ थामकर अपनी दूसरी पारी शुरू की है | दोनों दूल्हा-दुल्हन बने काफी खूबसूरत लग रहे थे |शादी की जो तस्वीरें और वीडियोज सामने आए हैं, उसमें दोनों के बीच की केमिस्ट्री देखते ही बन रही है |

तलाक के 10 साल बाद की दूसरी शादी

आपको बता दें कि कनिका ने पहली शादी NRI Raj Chandok से शादी की थी | लेकिन साल 2012 में दोनों अलग हो गए | इस शादी से उनके तीन बच्चे हैं | तलाक के बाद उन्होंने म्यूजिक से दिल लगाया और उससे अपनी करियर बनाया | तलाक के 10 साल बाद एक बार फिर कनिका, गौतम के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं |

शादी के लिए चुना खास आउटफिट
अपने खास दिन के लिए कनिका ने लाइट पिंक कलर का खूबसूरत लहंगा चुना, जिसमें वह कमाल की लगीं | सिंगर के लहंगे पर सफेद कढ़ाई का वर्क किया हुआ था | उन्होंने अपना लुक भारी ज्वैलरी और मेकअप से पूरा किया | वहीं दूल्हे राजा की बात करें तो गौतम लाइट पिंक कलर की शेरवानी में काफी हैंडसम लग रहे थे | उन्होंने मैचिंग पगड़ी पहनी है और गले में डार्क कलर की माला पहनी थी |

सोशल मीडिया पर मिल रही है बधाई


कनिका के इस नए सफर के लिए फैंस उन्हें खूब बधाई दे रहे हैं | सोशल मीडिया पर जो तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं, फैंस उन पेज पर दोनों को नई के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं | सिंगर मनमीत सिंह भी कनिका का शादी में शरीख हुए उन्होंने एक तस्वीर शेयर कर उन्हें आगे के खूबसूरत जिंदगी की बधाई दी है | 

Date : 21-May-2022

Penned by Reeta Joshi

Kanika Kapoor, Kanika Kapoor Wedding, Kanika Kapoor-Gautam wedding, First Photo Of Kanika Kapoor Gautam Marriage, Viral Photos of Kanika Kapoor 2nd wedding, who is Kanika Kapoor husband Gautam, NRI Gautam, Social Media, Viral Video, कनिका कपूर, कनिका कपूर की शादी, कनिका कपूर की शादी की तस्वीरें, कनिका कपूर और गौतम की शादी, कनिका कपूर की दूसरी शादी

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.