चुनाव में जीत हासिल करने के लिए सभी राजनैतिक दलों के साथ साथ….. निर्दलीय प्रत्याशियों ने कड़ी मेहनत शुरू कर दी है……बीते रोज हरिद्वार में हरीश रावत……टिक्की और जलेबी सेंकते दिखे तो….. जसपुर के आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी…… डॉ. यूनुस चौधरी ने भी ऐसा ही कारनामा कर दिखाया…. जिसे सब देखते ही रह गए….. दरअसल जसपुर विधानसभा सीट से…..आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी……डॉ. यूनुस चौधरी विधानसभा चुनाव में……. जीत हासिल करने के लिए….. लगातार अपने समर्थकों के साथ…..दिन रात प्रचार करने में जुटे हुए हैं…. जिसके चलते वह जसपुर विधानसभा सीट के….. कुंडा क्षेत्र के मिस्सरवाला गाँव में डोर टू डोर प्रचार कर रहे थे…… इस दौरान गांव में ही एक समोसे की दुकान में .. जब वह वोट मांगने पंहुँचे तो….. वहां कारीगर समोसे तल रहा था…. ऐसे में चुनावी समर में कूद चुके आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी……डॉ. यूनुस चौधरी ने दुकान में पहुंचकर समोसे तलना शुरू कर दिया….. जिससे यह देख वहां उनके समर्थकों और…… मौजूद लोगों में खुशी की लहर दौड़ गयी….. इस दौरान डॉ. यूनुस चौधरी ने कहा कि….. भारतीय जनता पार्टी और…..कांग्रेस से लोग परेशान हो चुके है…… इसलिए लोगों का जनसैलाब आम आदमी पार्टी के साथ जुड़ रहा है…..और कोरोना की गाइडलाइन का पालन करते हुए….. हम प्रचार कर रहे हैं……वहीँ दोनों ही पार्टियों ने……बारी-बारी से इस प्रदेश को लूटा है….. ऐसे में लोगों को उम्मीद आम आदमी पार्टी से हैं….. साथ ही उन्होंने कहा कि….. 15 साल डॉक्टर शैलेंद्र मोहन सिंघल….. जसपुर क्षेत्र के विधायक रहे तो……वही 5 साल कांग्रेस के आदेश सिंह चौहान विधायक रहे…… लेकिन जसपुर की जनता के सपने आज तक पूरे नहीं हो सके….. यहां तक कि दोनों में से कोई भी….. आम जनता का हाल चुनाव जीतने के बाद….. पूछने नहीं आया….. ऐसे में बड़े दुख की बात है कि….. जसपुर में रोडवेज बस स्टैंड और स्टेडियम तक नहीं है….. वहीँ उन्होंने कहा कि……अगर वह जसपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक बनते हैं तो…… उनकी पहली प्राथमिकता रोडवेज बस स्टैंड का…..स्टेडियम का निर्माण कराना….. और यहां की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त करना होगा….
जसपुर में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी ने दुकान में तले समोसे