पुलिस भर्ती में अपनी जगह दूसरी महिला दौड़ाई, जब पकड़ में आई तो सिपाही पति ने अपनी नौकरी भी गंवाई, जानिए पूरा मामला…

By New31 Uttarakhand

हरिद्वार: पुलिस आरक्षी बनने के लिए हरिद्वार में एक सिपाही की पत्नी ने ही फर्जीवाड़ा कर डाला। अपनी जगह दूसरी महिला को दौड़ और ऊंची कूद में शामिल करवाया। मगर बॉल थ्रो करने का नंबर आया तो सिपाही की पत्नी खुद आगे आ गई। सीओ निहारिका सेमवाल को उस पर शक हो गया। पूछताछ करने पर मामला पकड़ में आ गया। पड़ताल में सामने आया कि आरोपी अभ्यर्थी हरिद्वार पुलिस लाइन में ही तैनात एक सिपाही की पत्नी है। इससे हड़कंप मच गया। इसके बाद सिडकुल थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं मंगलवार को एसएसपी डॉक्टर योगेंद्र सिंह रावत ने मामले में महिला के पति सिपाही असलम को भी सस्पेंड कर दिया। पुलिस लाइन रोशनाबाद, 40वीं बटालियन पीएसी व सशस्त्र प्रशिक्षण केंद्र में पुलिस आरक्षी और फायरमैन पद के लिए इन दिनों शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। रोजाना 400 से अधिक अभ्यर्थी शारीरिक दक्षता परीक्षा दे रहे हैं। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई जा रही है।

महिला अभ्यर्थी को हिरासत में लिया गया

सूचना मिलने पर सिडकुल थाने से कार्यवाहक थाना प्रभारी शहजाद अली मौके पर पहुंचे और उन्होंने महिला अभ्यर्थी को हिरासत में ले लिया। इसके साथ ही टोली कमांडर ने इस मामले में अंजुुम जायरा निवासी पुलिस लाइन रोशनाबाद के खिलाफ तहरीर दी। एसएससी डॉक्टर योगेंद्र सिंह के आदेश पर महिला अभ्यर्थी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए। सिडकुल थाने में आरोपी महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वहीं मंगलवार को एसएसपी डॉक्टर योगेंद्र सिंह रावत ने मामले में महिला के पति सिपाही असलम को भी सस्पेंड कर दिया।


बॉल थ्रो का नंबर आया तब पकड़ में आया मामला

मंगलवार को पुलिस लाइन रोशनाबाद में चल रही शारीरिक दक्ष परीक्षा में एक महिला अभ्यर्थी की लंबाई नापने के साथ वजन कराया गया। इसके बाद महिला ने लंबी कूद व ऊंची कूद भी पूरी कर ली। वहीं अब बॉल थ्रो का नंबर था। यहां दूसरी महिला अभ्यर्थी पहुंची तो सीओ ऑपरेशन निहारिका सेमवाल को महिला अभ्यर्थी पर शक हुआ तो उन्होंने उसे पकड़ लिया। इसके बाद उससे पूछताछ की तो मामला पकड़ में आया। जिसके बाद सीओ निहारिका सेमवाल ने एसएसपी को इस मामले में अवगत कराया।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.