‘खतरों के खिलाड़ी’ के 12वें सीजन को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा है. शो के होस्ट रोहित शेट्टी का कभी कड़क तो कभी नरम अंदाज दर्शकों को खास कर पसंद आता है. शो के 12वें सीजन की तैयारियां हो चुकी है और कुल 11 नामों पर भी मुहर लग गई है. रोहित शेट्टी के रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ का इंतजार हर साल फैंस को रहता है. शो के 12वें सीजन को लेकर भी सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा है. शो के होस्ट रोहित शेट्टी का कभी कड़क तो कभी नरम अंदाज दर्शकों को खास कर पसंद आता है. शो के 12वें सीजन की तैयारियां हो चुकी है और कुल 11 नामों पर भी मुहर लग गई है. आज हम आपके लिए लेकर आए हैं खतरों के खिलाड़ी के 12वें सीजन के कंफर्म खिलाड़ियों के नाम –
- टीवी एक्ट्रेस अनेरी वजानी को भी शो के लिए कंफर्म किया गया है. उनकी परफॉर्मेंस पर भी सबकी निगाहें टिकी होंगी. अनेरी वजानी ‘अनुपमा’ सीरियल में मालविका का किरदार निभा रही हैं |
- प्रतीक सहजपाल ‘बिग बॉस’ का भी हिस्सा रह चुके हैं और उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है. उन्हें शो के लिए कंफर्म कर दिया गया है |
- शिवांगी जोशी मशहूर टीवी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में लीड रोल प्ले कर पॉपुलैरिटी बटोरी थीं. अब शो में खतरनाक स्टंट करती नजर आएंगी |
- टीवी एक्ट्रेस कनिका मान भी इस साल खतरों के खिलाड़ी का हिस्सा बन रही हैं. लंबे समय तक कन्फ्यूजन के बाद आखिरकार ये बात पक्की हो गई है कि वो शो का हिस्सा हैं. कनिका मान ‘बैरिस्टर बाबू’ सीरियल से घर-घर तक पॉपुलर हो गई थीं |
- मोहित मलिक को हमने कई टीवी सीरियल्स में देखा है. लेकिन अब वो ‘खतरों के खिलाड़ी’ में भी पार्टिसिपेट करने जा रहे हैं. रोहित शेट्टी के आगे ये कंटेस्टेंट क्या कमाल करते हैं यहीं देखना सबसे अधिक दिलचस्प होगा |
- राजीव अदातिया भी बिग बॉस का हिस्सा रह चुके हैं. बिग बॉस में उनकी पारी बहुत अधिक लंबी नहीं थी क्योंकि वो वाइल्ड कार्ट कंटेस्टेंट थे लेकिन ‘खतरों के खिलाड़ी’ में उनकी पारी पर कैसी होगी ये भी देखना मजेदार होगा |
- टीवी एक्ट्रेस चेतना पांडे भी इस साल शो का हिस्सा होंगी. रोहित शेट्टी के शो में दर्शक निश्चित रूप से उन्हें देखना चाहेंगे |
- मशहूर कोरियोग्राफर तुषार कालिया भी इस साल शो के प्रतिभागी होंगे. तुषार कालिया के फैंस खासकर शो के लिए बेहद एक्साइटेड हैं |
- निशांत भट्ट भी कई रियलिटी शो का हिस्सा रह चुके हैं. उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है. अब वो शो में क्या कमाल करते हैं ये तो शो शुरू होने के बाद पता चलेगा |
- फैसल शेख एक इंटरनेट सेलिब्रिटी हैं जिन्हें लाखों लोग फॉलो करते हैं. शो में इस साल वो भी भाग लेंगे |
- एरिका पैकर्ड के पिता गविन पैकर्ड बॉलीवुड की कई फिल्मों का हिस्सा रह चुके हैं. एरिका पैकर्ड का नाम सिद्धांत कपूर के साथ भी जोड़ा गया था. वो इस साल खतरों के खिलाड़ी का हिस्सा बनेंगी |
- रुबीना दिलैक का नाम सबसे शुरुआत से इस शो के लिए कंफर्म माना जा रहा था लेकिन बीच में ऐसी भी खबरें आई कि मेकर्स और रुबीना के बीच बात नहीं बनी है. लेकिन अब मेकर्स ने उन्हें भी राजी कर लिया है |
- सृति झा काफी पॉपुलल टीवी एक्ट्रेस हैं. उन्होंने ‘कुमकुम भाग्य’ जैसे सीरियल में अहम भूमिका निभाई हैं और कई अवॉर्ड भी अपने नाम किए हैं |
Date : 16-May-2022
Penned by Reeta Joshi