दिल्ली विधानसभा नामांकन की आखिरी तारीख आज, अब तक 841 उम्मीदवारों ने भरा पर्चा

By New31 Uttarakhand

दिल्ली में विधानसभा के लिए नामांकन दाखिल करने की आज आखिरी तारीख है और उम्मीदवारों की जांच 18 जनवरी को की जाएगी। बता दे नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 20 जनवरी है। साथ ही दिल्ली विधानसभा की सभी 70 सीट के लिए 5 फरवरी को मतदान होगा और मतों की गिनती 8 फरवरी को होगी। हालांकि कल तक 841 उम्मीदवारों ने अपना पर्चा भरा था। सभी हाईप्रोफाइल सीट पर लड़ रहे उम्मीदवारों ने अपने-अपने पर्चे दाखिल कर दिए हैं। दरअसल दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को 500 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए, जिससे 70 विधानसभा सीट के लिए नामांकन दाखिल करने वाले उम्मीदवारों की कुल संख्या 841 हो गई है। वही दिल्ली के मुख्य निर्वाचन (सीईओ) अधिकारी ने ये जानकारी दी की नामांकन दाखिल करने वालों में आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री शामिल हैं। मनीष सिसोदिया ने जंगपुरा निर्वाचन क्षेत्र से, गोपाल राय ने बाबरपुर से और सौरभ भारद्वाज ने ग्रेटर कैलाश क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल किया। कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल किया, जहां वो ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को चुनौती देंगे।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.