देहरादून मे बने स्पीड ब्रेकर ने कई हादसो को दिया दावत, वीडियो हुआ वायरल

By New31 Uttarakhand

उत्तराखंड मे बढ़ते सड़क हादसो को रोकने के लिए उठाया हुआ कदम खुद ही हादसो को न्यौता दे रहा है। आपको बता दे घटना देहरादून की है जहाँ सड़को पर हो रही दुर्घटनाओ को रोकने के लिए बनाए गए स्पीड ब्रेकर अब खुद हादसो का कारण बनते दिख रहे है। दरअसल घंटाघर और ओएनजीसी चौक जैसे इलाको मे बने स्पीड ब्रेकरो से वाहन हवा मे उछलते नजर आ रहे है। हालाँकि इसका वीडियो जब सोशल मिडिया पर वायरल होने लगा तो लोग जमकर अपनी भडास निकालने लगे। बता दे घंटाघर के पास बने स्पीड ब्रेकर से मंगलवार को कई वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गए। साथ ही स्थानीय लोगो ने बताया की इन ब्रेकरो पर पहले सफेद स्ट्रिप्स नही लगी थी जिससे दुर्घटनाएं हो रही थी। हालाँकि अब प्रशासन ने इसपर स्ट्रिप्स लगा दी है लेकिन इससे पहले कई हादसे हो चुके है। वही 12 नवंबर को टोयोटा गाड़ी की एक बड़ी दुर्घटना ने इन ब्रेकरों की गुणवत्ता और निर्माण प्रक्रिया पर सवाल खड़े कर दिए थे।

जिसपर पीडब्लूडी सचिव ने स्पष्टीकरण मांगा और जिलाधिकारी ने शो कॉज नोटिस जारी किया। साथ ही कांग्रेस प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने कहा कि सरकार ने हादसों को रोकने के लिए स्पीड ब्रेकर तो बनाए, लेकिन ये मानकों के विपरीत और खतरनाक हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि ये पहाड़ जैसे ब्रेकर हादसों को कम करने की बजाय और बढ़ा रहे है। इतना ही नही बल्कि देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल ने कहा कि स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत बने घंटाघर के स्पीड ब्रेकर पर एग्जीक्यूटिव इंजीनियर को शो-कॉज नोटिस जारी किया है। बंसल ने कहा कि अगर दुर्घटनाएं नहीं रुकतीं, तो सिविल सेंस बढ़ाने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जायेगा और इसके अलावा सविन बंसल ने ये भी कहा कि 11 क्षेत्रों में स्पीड ब्रेकर बनाए गए थे, जिनका उद्देश्य एक्सीडेंट की घटनाओं को कम करना था।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.