हल्द्वानी में एनपीके और डीएपी खाद न मिलने पर किसानो ने किया प्रदर्शन

By New31 Uttarakhand

एनपीके और डीएपी खाद की समस्या से जूझ रहे गौलापार के किसानों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही। आपको बता दे आज गोलापार दोलतपुर ग्रामीण क्षेत्र में कांग्रेस के जिला प्रवक्ता हरेंद्र क्वीरा, वरिष्ठ समाजसेवी हरीश रैकवाल एवं ग्रामीण क्षेत्र के किसानों ने गेहूं बुवाई के लिए एनपीके खाद एवं डीएपी खाद नहीं मिलने से भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। वही जिला प्रवक्ता हरेंद्र क्वीरा ने कहा की भाजपा सरकार का नारा है की किसानों की आय दोगुना करेंगे लेकिन ऐसा प्रतीत होता है कि भाजपा सरकार जानबूझकर खाद उपलब्ध नही करवा रही है।

साथ ही हरीश रैकवाल ने कहा की यदि इस समय गेहूं की बुवाई के लिए एनपीके खाद नही मिली तो बुवाई का समय निकल जाऐगा। वही किसानो का कहना है की खाद नही मिलने पर समिति के चक्कर काट काट कर थक चुके है इतना ही नहीं बल्कि बाजार में 18 सो रुपए प्रति बैग मिल रहे है जो काफी महंगी है। भाजपा सरकार ने इतनी महंगाई कर दी है की घर चलाना मुश्किल हो गया है और किसानो को हर तरफ से परेशान किया जा रहा है। यदि समय रहते खाद नहीं मिली तो किसानों की ओर से बडा जन आनदोलन होगा।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.