Bigg boss 18: गंभीर बीमारी के बीच सलमान खान से मिलके इमोशनल हुई हिना खान

By New31 Uttarakhand

बिग बॉस 11 की फर्स्ट रनरअप और टीवी की खूबसूरत हसीना हिना खान ने एक बार फिर बिग बॉस शो में कदम रखा है. कैंसर पेशेंट हिना खान को बिग बॉस 18 के इस वीकेंड का वार एपिसोड में देखा आएगा. बिग बॉस 18 के नए प्रोमो में हिना खान नजर आ रही हैं. सलमान खान ने बिग बॉस 18 में हिना खान को दिल खोलकर स्वागत किया है. सलमान खान ने हिना खान के हौसले की भी तारीफ की है. बिग बॉस 18 के लेटेस्ट प्रोमो में हिना खान को रोते हुए भी देखा जा रहा है. सलमान खान भी जानते हैं कि हिना खान कैंसर से जूझ रही हैं.

बिग बॉस 18 के प्रोमो में देखेंगे कि सलमान खान शो की स्टेज पर हिना खान को बुलाते हैं और उन्हें रियल फाइटर बताते हैं. इतना ही नहीं सलमान खान ने हिना खान को गले लगाया और उनका मन हल्का किया. हिना खान भी इस दौरान भावुक नजर आईं और अपनी दिल की बात सलमान के सामने रख दी. हिना खान ने कहा कि मैं यहां से जो चीज अपने साथ ले गई हूं और वो है स्ट्रेंथ, मुझे इस शो में बहुत खूबसूरत टैग मिला था, पूरी दुनिया मुझे शेरखान के नाम से जानती हैं’. इसके बाद सलमान खान बोलते हैं, आप हमेशा से एक फाइटर रही हो, और इस वक्त हर चैलेंज से लड़ रही हो, हिना आप वन थाउजेंड पर्सेंट पूरी तरह से ठीक हो जाएंगी’. वहीं, सलमान खान की बातें सुनने के बाद हिना खान की आंखों में आंसू आ जाते हैं.

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.