टिहरी में ततैया के काटने से पिता और बेटे की हुई दर्दनाक मौत

By New31 Uttarakhand

उत्तराखंड के टिहरी से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आयी है जिसे सुनकर सब हैरान है। आपको बता दे जौनपुर ब्लॉक के ग्राम सभा तुनेटा में ततैया के एक झुंड के काटने से पिता और पुत्र की मौत हो गई जिससे पूरे गांव में शोक की लहर छायी हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक, बीते दिन ग्राम तुनेटा का रहने वाला सुंदरलाल अपने आठ वर्षीय पुत्र अभिषेक के साथ गाय चराने जंगल की ओर जा रहा था। लेकिन तभी अचानक से ततैया के एक झुंड ने पिता और पुत्र पर हमला कर दिया। हालांकि जिसके बाद तुरंत सुंदरलाल अपने पुत्र को बचाने के लिए उसके ऊपर लेट गया, लेकिन इसके बावजूद भी दोनों पर ततैया का हमला जारी रहा। वही इस हमले में दोनो गंभीर रूप से घायल हो गए।

साथ ही इसकी सूचना जब ग्रामीणों को मिली तो वो दोनों को उप जिला चिकित्सालय मसूरी लेकर गए। जहां पर डॉक्टरों ने दोनों का उपचार किया, लेकिन गंभीर रूप से घायल होने के कारण दोनों की मौत हो गई। वही इस हादसे के बारे में डॉक्टर के एस चौहान ने बताया कि ततैया ने दोनों को बहुत ही बुरी तरीके से काटा था और डॉक्टरों के द्वारा प्रयास करने के बाद भी उन्हें नहीं बचाया जा सका। जिसके बाद पुलिस ने शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही ग्राम प्रधान गोविंद सिंह ने बताया कि परिवार में सुंदरलाल ही घर का भरण पोषण करता था, इसलिए उन्होंने मांग उठायी कि वन विभाग को इन्हें उचित मुआवजा दिया जाना चाहिए।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.