हल्द्वानी के व्यापारी गुस्से में कल करेंगे बाजार बंद

By New31 Uttarakhand

हल्द्वानी मंगल पड़ाव से लेकर रोडवेज चौराहे तक सड़क चौड़ीकरण की सीमा 9 मीटर से बढाकर 12 मीटर किये जाने के विरोध में 30 सितम्बर को बाजार बंद रखने का ऐलान कर दिया हैं , प्रेस वार्ता के दौरान व्यापारियों ने बताया कि जिला प्रशासन लगातार व्यापारियों को सड़क चौड़ीकरण के नाम पर उजाड़ने का काम कर रहा है, जिसे वो किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे व्यापारी समाज अतिक्रमण या सड़क चौड़ीकरण का विरोध नहीं कर रहा है लेकिन जिला प्रशासन सभी व्यापारियों को बैठाकर अलग अलग व्यापारियों से वार्ता कर दबाव की राजनीति पर उतारू है।

जबकि पीड़ित व्यापारी 9 मीटर तक सड़क चौड़ी करने और जिनकी दुकाने उसके बाद भी नहीं बच रही है उनके लिए तोड़ने से पूर्व विस्तापित करने की मांग करता आ रहा है। लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं की जा रही है व्यापारियों ने कहा कि जिला प्रशासन से इस मामले में कई बार बैठक की हैं , लेकिन जिला प्रशासन एक तरफ 12 मीटर सड़क चौड़ी होने की बात कर रहा है, जबकि व्यापारी 9 मीटर पर समझौता करने को तैयार हैं। मामला हाईकोर्ट में चल रहा है। फिर भी व्यापारियों पर दुकान खाली करने का दबाव बनाया जा रहा है। इसी के विरोध में सोमवार 30 सितंबर को हल्द्वानी बंद का ऐलान किया गया है। व्यापारियों की तरफ से साफ कहा गया है कि यदि इसके बाद भी जिला प्रशासन ने उनकी बात नहीं मानी तो वो अनिश्चितकालीन बंद का ऐलान भी कर सकते हैं।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.