हरिद्वार में एक ही दिन में गंगा नदी में बहे 6 कांवड़िये, सोशल मीडिया पर विडिओ हुआ वायरल

By New31 Uttarakhand

इन दिनों हरिद्वार में कावड़िओं की भीड़ का सैलाब उमड़ा हुआ है। लेकिन इसी बीच मां गंगा में डूबकी लगाते समय एक ही दिन में 6 कावंड़ियो के बहने की खबर सामने आ रही है। वही गनीमत रही की घाटों पर तैनात SDRF के जवानो और गोताखोरों ने अपनी जान की परवाह ना करके सभी कावड़ियों को डूबने से बचा लिया। आपको बता दे उत्‍तर प्रदेश और उत्‍तराखंड में 22 जुलाई से कांवड़ यात्रा शुरू हो गई है। साथ ही यूपी के विभिन्‍न जिलों से लोग कांवड़ लेकर हरिद्वार पहुंच रहे हैं। तो वही गंगा नदी में स्‍नान करते हुए हादसे भी हो रहे हैं। दरअसल मंगलवार को एसडीआरएफ ने छह कांवड़ यात्रियों को डूबने से बचाया। इससे जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो रहा है। बता दे इस वीडियो में एसडीआरएफ का एक जवान आशिक अली ने गंगा में छलांग लगा कर गोरखपुर के एक कांवड़िये अरुण राठौर की जान बचाई।

वही इस वीडियो को शेयर कर यूजर्स जवान की तारीफ कर रहे हैं। दरअसल कांवड़ियों की जान बचाने में एसडीआरएफ के हेड कॉन्‍स्‍टेबल आशिक अली अहम भूमिका निभा रहे हैं। उनके वीडियो को उत्‍तराखंड पुलिस ने शेयर भी किया है। साथ ही आशिक अली इससे पहले फरीदाबाद के रहने वाले 21 वर्षीय विजेंद्र सिंह को भी डूबने से बचा चुके हैं। हालांकि इसके अलावा चार और कांवड़ियों को डूबने से बचाया गया। वही एसडीआरएफ टीम में आशिक अली के अलावा, टीम प्रभारी एएसआई दीपक मेहता, सिपाही विजय खरोला, रमेश भट्ट, सागर, दिनेश और राजेश भी शामिल हैं।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.