हरिद्वार में हुआ बड़ा रोड एक्सीडेंट, पुल से नीचे गिरी यूपी रोडवेज

By New31 Uttarakhand

उत्तराखंड मे आये दिन सड़क दुर्घटनाओ के मामले लगातार बड़ते ही जा रहे है। दरअसल ताजा मामला हरिद्वार से सामने आया है जहाँ यूपी रोडवेज की बस हाईवे की सुरक्षा दीवार तोड़कर सीधे नीचे पार्किंग में जा गिरी। जिसके बाद मौके पर अफरा तफरी की स्थिति बनी रही। साथ ही यात्रियों ने कई मशक्त के बाद बस से निकलकर अपनी जान बचाई। बता दे रविवार को देर शाम यूपी रोडवेज की बस हरिद्वार मुरादाबाद से देहरादून आ रही थी। तभी दीन दयाल उपाध्याय पार्किंग के पास बस अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिर गई।

वही घटना के वक्त बस में कुल 25 यात्री सवार थे। जिनमे से पांच यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं और उन्हे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है साथ ही एक की हालत गंभीर देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। हालाँकि नगर कोतवाली पुलिस ने बताया की बस में कुल 25 यात्री सवार थे। जिनमे से 5 घायल हुए है जिनमे से सुमन नामक लड़की की गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। साथ ही ये दुर्घटना कैसे हुई इसकी जांच की जा रही है। जिसके लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी को खंगाल रही है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.